राज्य के करीब दस हजार माध्यमिक और मध्य विद्यालयों में जल्द ही कंप्यूटर लगा दिए जाएंगे। इसे सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने जिला शिक्षा पदाधिकारियों (डीईओ) को दी है। माध्यमिक विद्यालयों में 20 और मध्य विद्यालयों में 10-10 कंप्यूटर का लैब बनाया जाएगा। ताकि, छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर की शिक्षा सुगमता से दिलायी जा सके।
इस संबंध में शुक्रवार को केके पाठक ने सभी डीईओ को दिशा-निर्देश जारी किया है। डीईओ को उन्हों8/25/2023 9:48:55 PMने यह स्वतंत्रता दी है कि वे विभाग द्वारा चयनित 20 एजेंसियों में से किसी एक से अपने जिले के विद्यालयों में कंप्यूटर (डेस्कटॉप) अथवा लैपटॉप लगवा सकेंगे।
इसलिए चयनित एजेंसियों को जिला आवंटित नहीं किया जा रहा है। कौन सी एजेंसी अधिक तेजी से काम कर सकती है, डीईओ यह विचार कर उसे प्राथमिकता देंगे। पाठक ने यह भी कहा कि पूर्व में कई विद्यालयों से कंप्यूटर चोरी की घटनाएं हुई हैं। इसलिए विद्यालयों में कंप्यूटर लगने से पहले सुरक्षाकर्मी की तैनाती अवश्य करा दें। डीईओ को यह भी बताया गया है कि कंप्यूटर शिक्षक (आईसीटी इंस्ट्रक्टर) के लिए भी एजेंसी का चयन विभाग के द्वारा कर दिया गया है। इसलिए इन्हें भी विद्यालयों की जिम्मेदारी शीघ्र दें। एक कंप्यूटर शिक्षक का खर्च करीब 16 हजार महीना आएगा। आगे के चरण में और भी अधिक विद्यालयों में कंप्यूटर लगाए जाएंगे।
समस्तीपुर : रोसड़ा की भूमि सुधार उप-समाहर्ता (DCLR) कंचन कुमारी झा की मुश्किलें बढ़ती जा…
समस्तीपुर : जिला स्तरीय 20 सूत्री कार्यक्रम समिति की बैठक में जिले से जुड़े कई…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में पांच वेंटिलेटर उपलब्ध हैं, लेकिन पर्याप्त तकनीकी कर्मियों की कमी…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को परिवहन मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री दामोदर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने नाबालिग छात्रा के अपहरण मामले में करीब दो…
तस्वीर : फाइल फोटो समस्तीपुर : स्नातक षष्ठम् सेमेस्टर (सत्र 2023-27) परीक्षा-2026 के लिए मिथिला…