समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

पूर्व PM की मनाई गई जयंती; समस्तीपुर कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा- देश में सूचना प्रौद्योगिकी के जनक थे राजीव गांधी

IMG 20221030 WA0023

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वधान में देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 79वीं जयंती समारोह पूर्वक सद्भावना दिवस के रूप मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मो. अबू तमीम ने की।

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री तमीम ने स्व० गांधी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें सूचना प्रौद्योगिकी के जनक की संज्ञा दी। आगे उन्होंने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था भी स्व. राजीव गांधी की ही देन है जिससे सत्ता को विकेंद्रित कर ग्राम स्तर तक पहुंचाया गया।

15 August1 page 0001 1

IMG 20230604 105636 460

आगे उन्होंने कहा कि स्व. राजीव गांधी की कल्पना थी की 21वीं सदी में संचार क्रांति के मामले में भारत को विश्व के मानचित्र पर सबसे ऊपर पहुंचाना है। उन्हीं की देन है कि भारत आज संचार क्रांति के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान जयंती समारोह में मौजूद कांग्रेसियों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के बताए मार्गों पर चलने का संकल्प दोहराया।

IMG 20230701 WA0080

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावे जिला काँग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र नारायण झा, विजय कुमार शर्मा, राम उदगार महतो, ज़िला महासचिव मुकेश कुमार चौधरी, सुनील पासवान, सतीश चंद्र चौधरी, जिला कांग्रेस एससी/एसटी विभाग के अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, विश्वनाथ सिंह हज़ारी, कामगार कांग्रेस के अध्यक्ष फैज अहमद फैज, अंजुम वारिस, अशोक कुमार अकेला, प्रतिभा रॉय, सविता कुमारी, डॉ रंजीता, दिलनशीन फातिमा, राम शंकर रॉय, रंजन सिंह, अवधेश कुमार रॉय, जितेन्द्र कुमार, वीणा कुमारी, सिराज अहमद, रंजना कुमारी, जुल्फिकार आलम, प्रमोद कुमार, महफूज़ आलम समेत अन्य लोगों ने भी उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए।

IMG 20230818 WA0018 02

IMG 20230324 WA0187 01

IMG 20230728 WA0094 01

IMG 20230620 WA0060

IMG 20230416 WA0006 01

20201015 075150