समस्तीपुर सदर SDO कार्यालय में भूमि विवाद के सात मामलों की हुई सुनवाई, पांच का हुआ निष्पादन
समस्तीपुर : सदर एसडीओ राकेश कुमार के नेतृत्व में बुधवार को अनुमंडल कार्यालय में भूमि विवाद से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल सात मामलों को सुनवाई के लिए प्रस्तुत किया गया, जिनमें पांच मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया। वहीं, शेष दो मामलों में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के लिए सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित की गई। सुनवाई के दौरान एसडीओ ने भूमि विवाद से जुड़े मामलों के निष्पादन में तत्परता, पारदर्शिता और विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने भूमि विवादों का समयबद्ध समाधान करने की दिशा में आवश्यक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की।


