समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWS

समस्तीपुर : पूजा के दौरान ब्राह्मण भोज का निमंत्रण देने गए युवक की गोली मार ह’त्या, पिता ने कहा दोस्त ने ही मारी गोली 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय पनरपुरा के बगल में स्थित आवासीय मकान के पास एक युवक की गोली मार हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान मुख्तियारपुर सलखनी के मृतक रामवृक्ष महतो के 28 वर्षीय पुत्र राजू महतो के रूप में हुई। मृतक के पिता ने बताया कि घटना गुरुवार रात की है।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को गांव में ब्राह्मण भोजन का कार्यक्रम था। जिसमें आने के लिए गांव के लोगों को भी न्योता देने उनके बेटे राजू अपने दोस्त के साथ गया था। इसी दौरान उसे दोस्त ने गोली मार दी। घटना की सूचना पर जब वह दलसिंहसराय स्थित निजी अस्पताल पहुंचे जहां उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। दलसिंह सराय पुलिस ने सब को जप्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

वीडियो…

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150