चंद्र देवता की कृपा हुई, तब चंद्रयान पहुंचा… ये क्या बोल गए तेजप्रताप, देखें वीडियो
व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े
चंद्रयान 3 की सफलता पर एक ओर जहां पूरा देश इसरो और देश के वैज्ञानिकों को बधाई दे रहा है। वहीं दूसरी ओर बिहार सरकार में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तेज प्रताप यादव का एक बयान सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। पीटीआई की ओर से जारी एक वीडियो में तेजप्रताप कहते नजर आ रहे हैं कि चंद्र देवता की कृपा से यह मिशन सफल हुआ है, अगर उनकी कृपा नहीं होती तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता।
तेज प्रताप यादव ने वीडियो में कहा कि अच्छी बात है चंद्रयान वहां पहुंच गया। भगवान की बड़ी कृपा रही। चंद्र देव जो हैं, उनकी कृपा थी कि चंद्रयान वहां पहुंचा और अगर उनकी कृपा नहीं होती तो चंद्रयान वहां नहीं पहुंचता। चंद्रयान तो मौसम का और ऊपर अंतरिक्ष के प्लेनेट का पता लगाता है। इसमें जो भी वैज्ञानिक हैं, उन्हें हम धन्यवाद देते हैं। जो रिसर्च करते हैं।
VIDEO | "Chandrayaan-3 landed on the Moon because of the blessings of 'Chandra Dev'. I want to congratulate all the scientists who were involved in this (project)," says Bihar minister @TejYadav14 on Chandrayaan-3's soft landing on Moon yesterday.
(Source: Third Party)… pic.twitter.com/pmNflWB6by
— Press Trust of India (@PTI_News) August 24, 2023
बता दें कि 14 जुलाई को चंद्रयान 3 लॉन्च किया गया था। 23 अगस्त 2023 को चंद्रयान 3 चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने में सफल रहा। इसको लेकर दुनिया के तमाम बड़े देशों ने भारत का लोहा माना और इस उपब्लधि पर इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई दी।