Samastipur

समस्तीपुर : बेटे के हत्यारों को कोर्ट ने दोषी ठहराया तो बूढ़े पिता के छलक आए आंसू, जानें क्या था मामला… 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- एडीजे द्वितीय ने तीन वर्ष पूर्व समस्तीपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत बल्लीपुर गांव में हुई एक हत्या मामले के आरोपियों को दोषी ठहराया। इससे मृतक के परिजनों में प्रसन्नता व्याप्त है। न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हुए मृतक के पिता अजय कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें न्यायालय पर भरोसा था। तीन साल बाद जब न्याय मिला तो बूढ़े पिता की आंखें छलक पड़ी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद और विश्वास है कि न्यायालय दोषियों को कठोर से कठोर सजा सुनाएगी।

बता दें कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वितीय उमेश कुमार की अदालत ने शुक्रवार को हथौड़ी थाना क्षेत्र के एक हत्या मामले में सुनवाई पूरी करने के बाद चार आरोपियों को मामले में दोषी करार दिया। कोर्ट ने हथौड़ी थाना क्षेत्र के कुलानंद चौधरी व उनके तीन पुत्र क्रमश उदयचंद्र चौधरी उर्फ लड्डू चौधरी, टीपू चौधरी उर्फ टीपू कुमार चौधरी व दीपू चौधरी उर्फ दीपू कुमार चौधरी को भादवि की धारा 302 , 504 , 506 , 341 , 323 व 337 में दोषी करार दिया है। कोर्ट ने मामले में सभी आरोपियों को एक समान दोषी पाया है।

सजा की बिंदु पर सुनवाई के लिए कोर्ट ने 18 अगस्त 2023 की तिथि मुकर्रर की है। सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष से अपर लोक अभियोजक रामकुमार व बचाव पक्ष से अधिवक्ता मदन मोहन ठाकुर व अमरेंद्र सिंह ने अपना-अपना पक्ष रखा। एपीपी रामकुमार ने बताया कि कोर्ट द्वारा दोषी करार दिए जाने के बाद जमानत पर चल रहे आरोपी कुलानंद चौधरी, उदयचंद्र चौधरी व दीपू चौधरी को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया। जबकि दीपू चौधरी न्यायिक हिरासत में ही था। इस मामले में कुल पांच अभियुक्त हैं। इसमें आरोपी टीपू चौधरी की पत्नी सरिता कुमारी का न्यायालय में सेपरेट ट्रायल चल रहा है।

कुदाल से सिर पर प्रहार कर सूरज की ली थी जान

27 जून 2020 कि शाम हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में रास्ता विवाद को लेकर हुए दो पक्षों में हुई कहासुनी में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के सूरज कुमार की हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक सूरज के पिता अजय कुमार चौधरी ने हथौड़ी थाना में कांड सं 90/20 दर्ज करायी थी। जिसमें उक्त आरोपियों समेत पांच को नामजद किया था।

मृतक के पिता ने आवेदन में कहा था कि उनके पुत्र सूरज ने रास्ते पर राबिश गिराया था, जिसको लेकर सभी आरोपी विवाद कर रहे थे। इसी दरम्यान आरोपी कुलानंद ने अपने पुत्र टीपू को आदेश दिया कि सूरज को जान से मार दो और टीपू ने कुदाल की धार से सूरज के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे सूरज बुरी तरह जख्मी हो गया। आनन-फानन में परिजन उसे इलाज के लिए ले गए, लेकिन रास्ते में ही सूरज ने दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने भी उक्त आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर किया है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में स्वास्थ्य संस्थानों का होगा प्रशासनिक पुनर्गठन, प्रखंड स्तर पर बढ़ेंगे अधिकार

समस्तीपुर : जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी और जवाबदेह बनाने के लिए जिला…

7 घंटे ago

समस्तीपुर के चिकित्सक डॉ. मनोज कुमार सिंह भाजपा में शामिल, समर्थकों के साथ ली सदस्यता

समस्तीपुर : समस्तीपुर के चर्चित चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने रविवार को…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में स्कूल जा रही इंटर की छात्रा की बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या, एक दिन पहले मिली थी शादी करने की धमकी

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह उस…

15 घंटे ago

बिहार में DM, BDO के ट्रांसफर से केंद्र नाराज; जनगणना कार्य के बीच तबादले पर सरकार से जताई आपत्ति

बिहार में हाल के दिनों में हुए बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों के तबादलों पर…

20 घंटे ago

बैंक ऑफ महाराष्ट्र लूटकांड मामले में बोकारो जेल से दो कैदी को 72 घंटो के रिमांड पर लाया गया समस्तीपुर

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर मोहल्ला स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में पिछले…

22 घंटे ago

हथियार के बल पर मजदूर से मारपीट, रुपये लूटने का आरोप; पुलिस ने की प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बिशनपुर चौक के पास एक मजदूर से मारपीट कर…

22 घंटे ago