Bihar

‘नीतीश कुमार बताएं सेमीकंडक्टर क्या होता है तो उनका जूता अपने सर पे…’, समस्तीपुर में बिहार CM की पर बोले प्रशांत किशोर

चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के ‘100 साल में दुनिया खत्म हो जाने वाले’ बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार को घेरते हुए कहा कि ऐसी बातें दिखाता है कि वह भ्रम के शिकार हो गए हैं. ऐसी बातें दिखता है कि बिहार की आज ऐसी दुर्दशा क्यों है?

पीके का सीएम नीतीश पर हमला:

पीके ने कहा कि मुझसे जब पूछा गया कि सेमीकंडक्टर जैसी फैक्ट्री बिहार जैसे राज्यों में क्यों नहीं लगती है, तो मैंने पत्रकारों को कहा कि बिहार सरकार की पूरी कैबिनेट को बुला लीजिए, जिसमें नीतीश कुमार को भी बुला लीजिए, जो इंजीनियर भी हैं. नीतीश कुमार अगर बता दें कि सेमीकंडक्टर होता क्या है, तो हम उनका जूता अपने सिर पर लेकर चलने को तैयार हैं, उनकी पूरी कैबिनेट में बैठे मंत्री तक को नहीं पता होगा. जब बिहार में मंत्रियों को पता ही नहीं होगा कि सेमीकंडक्टर होता क्या है, तो इसके फैक्ट्री के बारे में ये सोच भी कैसे सकते हैं?

“बिहार के मुख्यमंत्री जो है, उनको तो मालूम ही नहीं है ये सेमीकंडक्टर क्या चीज है. नीतीश कुमार से ये सवाल जरूर होना चाहिए कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस से बिलियन डॉलर का नया इकनॉमिक बन रहा है, लाखों लोगों को रोजगार मिल रहा है. इस पर आपका क्या कहना है तो नीतीश कुमार कहेंगे छोड़िए जाने दीजिए, ये सब से कुछ होता है. उनके हिसाब से नहीं होता होगा, सिर्फ 400 रुपए वृद्धा पेंशन देने से होगा. 10 साल पहले साईकिल बांटें, उससे बिहार की तरक्की होगी? पूरे बिहार को अनपढ़ और मजदूर बना दिया इस आदमी ने. नीतीश कुमार जैसे लोग चाहते हैं कि बिहार अनपढ़ बना रहे, तभी जाकर इनको और इनके 9वीं पास तेजस्वी यादव जैसे आदमी को अपना नेता मानेगा.”– प्रशांत किशोर, चुनावी रणनीतिकार

जन सुराज यात्रा पर है पीके:

प्रशांत किशोर जन सुराज यात्रा पर निकले हुए हैं. उनकी यात्रा फिलहाल समस्तीपुर जिले में है. अपनी यात्रा के दौरान ही पीके ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आज दुनिया बात कर रही है कि आर्टिफिशल इंटेलिजेंस का उपयोग कर लाखों लोगों को नौकरी मिल सकती है. हजारों बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था खड़ी की जा सकती है. ऐसे में बिहार जैसे राज्य के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि मोबाइल का प्रयोग करने से दुनिया खत्म होने वाली है. ऐसी चीजें दिखाता है कि बिहार की दुर्दशा क्यों है.

“नीतीश कुमार जैसे लोग 1960 में ही जी रहे हैं. धोती, कुर्ता-पायजामा पहनकर निकल गए तो उन्हें लगता है वही नेता हैं. आज देश में सेमीकंडक्टर की फैक्ट्री लगाने का प्रयास किया जा रहा है. फैक्ट्री पहले महाराष्ट्र में लगने की बात हो रही थी. आज गुजरात में लगाने की बात हो रही है. एक सेमीकंडक्टर लगाने की फैक्ट्री का खर्च है 20 बिलियन डॉलर. यानी कि 1 लाख 40 हजार करोड़.”– प्रशांत किशोर, चुनावी रणनीतिकार

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक की मरीज ने रॉड से पीट-पीटकर की ह’*त्या, कमरे में आराम करने के दौरान घटना को दिया अंजाम

समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला स्थित मुस्कान नशा विमुक्ति सह पुनर्वास केंद्र…

15 मिनट ago

पीएम की रैली में समस्तीपुर से भी जुटेगी भीड़, NDA ने बनाई रणनीति; 21 नवंबर को वैशाली में होने वाली है सभा

समस्तीपुर : वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के वसही में 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र…

41 मिनट ago

शहर के ताजपुर रोड स्थित होटल में एसी का कॉपर वायर काटते युवक को कर्मियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास एक…

4 घंटे ago

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार का जिक्र, INDIA गठबंधन छोड़ने पर क्या लिखा

Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…

11 घंटे ago

पीएम मोदी की वैशाली सभा में मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोग जुटेंगे; NDA की बड़ी तैयारी

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

1 दिन ago