Samastipur

पीएम की रैली में समस्तीपुर से भी जुटेगी भीड़, NDA ने बनाई रणनीति; 21 नवंबर को वैशाली में होने वाली है सभा

समस्तीपुर : वैशाली के राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के वसही में 21 नवंबर को पीएम नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित जनसभा में समस्तीपुर से अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर एनडीए ने तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर बुधवार को शंभूपट्टी स्थित एक होटल कैंपस में एनडीए के घटक दलों की जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें भाजपा, जदयू, लोजपा (रा), हम और रालोमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने समस्तीपुर जिले के लोगों से प्रधानमंत्री की जनसभा में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैशाली में होने वाली जनसभा ऐतिहासिक होगी। इस दौरान बिहार को विकास की कई सौगात मिलने वाली है। बिंदु 6 लेन पुल समेत कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास प्रस्तावित है।

उन्होंने एनडीए कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने का आह्वान किया। भाजपा बिहार प्रदेश की सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संगीता यादव ने कहा कि समस्तीपुर जिले के एनडीए कार्यकर्ता जनसभा की तैयारी में जुट जाएं और अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करें। वहीं, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने भी घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर लोगों को जनसभा में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने की अपील की।

बैठक की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। अध्यक्षता भाजपा उत्तरी जिलाध्यक्ष नीलम सहनी ने की। संचालन लोजपा (रा) के जिलाध्यक्ष अनुपम सिंह उर्फ हीरा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जदयू जिलाध्यक्ष डॉ. दुर्गेश राय ने किया। बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री धनराज शर्मा, एमएलसी डॉ. तरुण कुमार, विधायक अश्वमेघ देवी, वीरेंद्र कुमार पासवान, महेश्वर हजारी, राजकुमार राय, पूर्व विधायक अशोक कुमार मुन्ना, भाजपा दक्षिणी जिलाध्यक्ष शशिधर झा सहित एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में नशा मुक्ति केंद्र के प्रबंधक की मरीज ने रॉड से पीट-पीटकर की ह’*त्या, कमरे में आराम करने के दौरान घटना को दिया अंजाम

समस्तीपुर : मथुरापुर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा टोला स्थित मुस्कान नशा विमुक्ति सह पुनर्वास केंद्र…

12 मिनट ago

शहर के ताजपुर रोड स्थित होटल में एसी का कॉपर वायर काटते युवक को कर्मियों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के ताजपुर रोड स्थित भोला टॉकीज गुमटी के पास एक…

4 घंटे ago

सोनिया गांधी की किताब में नीतीश कुमार का जिक्र, INDIA गठबंधन छोड़ने पर क्या लिखा

Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…

11 घंटे ago

पीएम मोदी की वैशाली सभा में मगध, तिरहुत, सारण और मिथिला से लोग जुटेंगे; NDA की बड़ी तैयारी

बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

16 घंटे ago

समस्तीपुर में भोजपुरी कलाकार के पहुंचने पर करीब तीन घंटे यातायात रहा प्रभावित, फंसे रहे इमरजेंसी वाहन

समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…

1 दिन ago

पिकअप की ठोकर से समस्तीपुर नगर परिषद के पूर्व सभापति व जनसुराज नेता तारकेश्वर प्रसाद गुप्ता की मौ’त

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…

2 दिन ago