Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक फैसले पर भी बात की है. उन्होंने लिखा है कि नीतीश कुमार INDIA गठबंधन से बाहर जाने का रास्ता खोज रहे थे और बीजेपी के कंट्रोल में थे. किताब में विपक्षी दलों को एक साथ लाने की कोशिश, गठबंधन की चुनौतियों और 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले हुए राजनीतिक बदलावों का भी जिक्र है.
सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging: A Journey of Love 10 नवंबर 2026 को बाजार में आई है. इसमें सोनिया गांधी ने अपने निजी जीवन के साथ भारतीय राजनीति से जुड़े कई बड़े घटनाक्रमों पर भी अपनी बात रखी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और कई दूसरे नेताओं का जिक्र भी किताब में है. नीतीश कुमार को लेकर सोनिया ने लिखा है कि वह INDIA गठबंधन से बाहर निकलने का मौका ढूंढ रहे थे. वो बीजेपी के कंट्रोल में थे.
Belonging: A Journey of Love में बताया गया है कि नीतीश कुमार ने शुरुआत में विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने में अहम भूमिका निभाई थी. लेकिन जनवरी 2024 में उन्होंने महागठबंधन छोड़ दिया और फिर बीजेपी के नेतृत्व वाले NDA के साथ सरकार बना ली. सोनिया गांधी ने इस बदलाव को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले विपक्षी एकता के लिए बड़ा झटका बताया है.
सोनिया गांधी की किताब सामने आने के साथ ही उनका एक पुराना बयान भी चर्चा में आ गया है. यह बयान है- ‘Thank God, he left’, यानी भगवान का शुक्र है कि वह चले गए. यह बात सितंबर 2026 में हुई कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक से जुड़ी बताई जाती है. उस बैठक में नीतीश कुमार के INDIA गठबंधन छोड़ने को लेकर चर्चा हुई थी.
CWC की बैठक में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि कांग्रेस को नीतीश कुमार को INDIA गठबंधन से जाने नहीं देना चाहिए था. दिग्विजय सिंह का मानना था कि अगर नीतीश गठबंधन में बने रहते तो देश की राजनीति की तस्वीर कुछ अलग हो सकती थी. इस पर सोनिया गांधी ने कहा था कि अच्छा हुआ नीतीश समय रहते गठबंधन से चले गए. नीतीश को बीजेपी के साथ ही जाना था और वह लगातार गठबंधन छोड़ने का रास्ता तलाश रहे थे.
बैठक में सोनिया गांधी ने यह भी कहा था कि नीतीश कुमार बीजेपी के कंट्रोल में थे. उस समय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी उनकी बात का समर्थन किया था. खरगे के मुताबिक, नीतीश कुमार गठबंधन में शामिल होने के पहले दिन से ही बाहर निकलना चाहते थे. उन्होंने संयोजक बनने की कोशिश को भी केवल दिखावा बताया था.
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…
समस्तीपुर : छठ महापर्व को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पर्व…