समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के उदापट्टी गांव में मंगलवार की रात चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे चोरों में से एक चोर को लोगों ने पकड़ लिया। जिसकी हाथ बांध कर पिटाई की गई। हालांकि तीन अन्य चोर भागने में सफल रहे। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर को हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ की जा रही है।
घटना के संबंध में बताया कि गया है कि बीती रात कुछ चोर पहले गांव के हरेराम झा के मकान घुस कर उनका होम थियेटर व मोबाइल की चोरी कर ली। जिसके बाद चोरों ने मदन कुमार झा के घर से मोबाइल की चोरी की। दो घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद चोर अवधेश कुमार झा के घर में रौशनदान से घुस गया। कोई वैसा समान नहीं मिलने पर बाहर निकल गया।
कुछ दे बाद ही चोर पुन: अवधेश झा के मकान में घुसा तो लोगों की नींद खुल गई। लोगो ने चोरों में से एक को पकड़ लिया। जिसका हाथ पीछे की ओर बांध कर पिटाई भी की गई। सूचना पर मुसरीघरारी की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर चोर को कब्जे में ले लिया। बताया गया है कि इस दौरान तीन चोर चोरी का सामान आदि लेकर फरार हो गया।
मुसरीघरारी थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा पकड़ कर हवाले किए गए चोर से पूछताछ की जा रही है। फरार हुए चोर के अन्य साथी की पहचान कर ली गई है। जिसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
समस्तीपुर : लोजपा (रा) नेता सह सिने कारोबारी अंट्टू ईस्सर को एसटीएफ, डीआईयू एवं नगर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…