समस्तीपुर :- आम आवाम की सुरक्षा को लेकर अपराधियों से मुकाबला करते हुए अपने कर्तव्य की बलिवेदी पर चढ़ने वाले मोहनपुर ओपी के दिवंगत अध्यक्ष नंदकिशोर यादव की शहादत पर जिला मोटर व्यवसायी संघ ने एक लाख रुपए की सहायता राशि दी। सोमवार को संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक विनय तिवारी को एक लाख रुपये का ड्राफ्ट सौंपा है।
संगठन के महासचिव संजीव कुमार सुमन ने कहा कि जिला वासियों की सुरक्षा हेतु अपने प्राण को न्योछावर करने वाले दरोगा नंद किशोर यादव को यह समस्तीपुर जिला हमेशा याद रखेगा। प्रतिनिधिमंडल में संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, बिट्टू सिंह, लाल बाबू राय, राजबाला राय मौजूद थे।
बता दें की 15 अगस्त की अहले सुबह उजियारपुर थाना क्षेत्र के शहबाजपुर में मोहनपुर ओपी अध्यक्ष के द्वारा पशु तस्करों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। इसी दौरान पशु तस्करों ने मोहनपुर ओपी अध्यक्ष नंदकिशोर यादव के सिर में गोली मार दी थी। जिसके कारण उनकी मौत इलाज के दौरान हो गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन के द्वारा पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आम लोगों से भी अपील की गई थी। इसके बाद जिला मोटर व्यवसायी संघ ने बैठक कर दिवंगत दारोगा के पीड़ित परिवार की सहायता करने का निर्णय लिया था।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…