Samastipur

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत पर परिजन हो गए आक्रोश, क्या तीहरे हत्याकांड को सड़क हादसा बताने की थी चाल?

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/रोसड़ा :- समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत महिसर चौर में एक ही परिवार के तीन लोगों के शव मिलने के मामले में सोमवार को शिवाजीनगर के ग्रामीणों का आक्रोश भड़क उठा। लोगो ने रोसड़ा-शिवाजीनगर पथ के काकर घाट के पास शव के साथ सड़क जाम कर दिया। जिससे इस पथ पर वाहनों का आवागमन ठप पर गया। इस दौरान स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें लोगों का विरोध झेलना पड़ा। बाद में रोसड़ा के डीएसपी शिवम कुमार भी मौके पर पहुंचे।

आक्रोशित ग्रामीण इस घटना को हत्या बताते हुए मौके पर एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि 16 अगस्त को पुलवरिया गांव के नंदलाल राय जो गुजरात से लौटे थे। उन्हें रोसड़ा स्टेशन पर उनका पुत्र मिथिलेश व भतीजा लक्की लाने के लिए गया हुआ था। शाम में लौटने के दौरान उनकी बाइक से भिरहा गांव के पास एक सड़क हादसा हो गया।

जिसके बाद लोगों ने तीनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी और शव को महिसर चौर में फेंक दिया। जिसे रोसड़ा पुलिस इस मामले को हादसा बता रही है। यह मामला पूर्ण रूप से हत्या का है। इस मामले में दोषी पर जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। लोगों का कहना था कि इस मामले में जबतक दोषी पर कार्रवाई नहीं होती आंदोलन जारी रहेगा। सड़क जाम आंदोलन के कारण इस पथ पर सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है पूरा मामला :

16 अगस्त की शाम जब शिवाजीनगर के फुलवरिया गांव निवासी नंदलाल, मिथिलेश व लक्की रोसड़ा स्टेशन से लौट रहे थे तो भिरहा के पास उनकी बाइक से सड़क हादसा हो गया था। जिसमें भिरहा गांव के एक युवक की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बाइक सवार तीनों लोगों की जमकर पिटाई की। आरोप है कि पिटाई के कारण तीनों की मौत हो गई। जिसके बाद शव को चौर में फेंक दिया गया।

घटना के तीन दिनों बाद चौर के पानी में नंदलाल राय व उसका भतीजा लक्की का शव पानी में उपलाता हुआ मिला था। जिसके बाद लोग तीसरी लाश की भी खोज करने लगे। बाद में एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। टीम ने काफी प्रयास के बाद मिथिलेश का शव भी बरामद करने में सफलता पाई। बाद में मृतक की बाइक भी बरामद की गई। शव मिलने के बाद पुलिस इसे हादसा बता रही है।

परिजनों का आरोप :

मृतक नंद लाल की पत्नी रेणू देवी का कहना है कि उनके पति नंदलाल के अलावा पुत्र मिथिलेश व भतीजा लक्की रोसड़ा स्टेशन के लौट रहा था तो भिरहा कोलहट्‌टा रोड में उनकी पीट-पीट कर हत्या की गई है। उनकी कमर हाथ पैर की हड्‌डी टूटी हुई है। हादसे में नहीं उनकी हत्या की गई है। रेणु ने थाने में आवेदन भी दिया है। जिसमें गांव के तीन-चार लोगों को आरोपित किया गया है।

रोसड़ा डीएसपी ने क्या कहा:

रोसड़ा डीएसपी शिवम कुमार ने कहा कि पुलिस इस घटना में सभी विन्दुओं पर जांच कर रही है। तीनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। रोसड़ा थाने में मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

गंगापुर में सड़क हादसे में युवक की मौ’त, साथी गंभीर घायल; चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में…

6 घंटे ago

हसनपुर में बॉलेरो से 371 लीटर विदेशी शराब बरामद, कारोबारी व चालक गिरफ्तार

समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए…

7 घंटे ago

‘द उम्मीद कप 2026’ का आगाज, पहले क्वार्टर फाइनल में बेगूसराय ने खगड़िया को हराया

समस्तीपुर : सामाजिक संस्था द उम्मीद की ओर से आयोजित 'द उम्मीद कप 2026' बिहार…

13 घंटे ago

जाली टिकट के साथ यात्रा कर रहे चार यात्री पकड़े गए, दो पर समस्तीपुर GRP थाना में प्राथमिकी दर्ज

समस्तीपुर : जाली रेलवे टिकट के साथ यात्रा करने के मामले में रेल थाना (GRP)…

18 घंटे ago

फर्जी शिक्षक नियुक्ति मामले में प्रधानाध्यापिका व कथित शिक्षक पर FIR, वेतन भुगतान की साजिश का आरोप

समस्तीपुर/सरायरंजन : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड के नौआचक पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय, नौआचक वार्ड…

19 घंटे ago

विश्वविद्यालय परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट कांड की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा परिसर में हुए चर्चित एसिड ब्लास्ट…

20 घंटे ago