वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने ऑफर दिया था कि पार्टी का विलय कर लें, 2025 में सीएम उम्मीदवार बनाएंगे। लेकिन हमें अपनी झोपड़ी का ही राजा बनना है, बीजेपी के महल का चपरासी नहीं बनना है। सहनी ने कहा कि हमें लीडर बनना है, लोडर नहीं बनना। सोमवार को निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा के क्रम में वैशाली पहुंचे मुकेश सहनी ने ये बातें कहीं।
सहनी ने कहा कि निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा को अभी 23 दिन ही पूर्ण हुआ है और दिल्ली की सरकार हिलने लगी है, समाज को गुमराह करने के लिए षड्यंत्र रचने लगी है। लेकिन उन्हें पता होना चाहिए कि अब निषाद का बेटा न गुमराह होगा, न टूटेगा। अब जो हमारी सुनेगा उसकी ही हम सुनेंगे। सहनी ने कहा कि अब बिहार में नीतीश फैक्टर नहीं रहे, सन ऑफ मल्लाह फैक्टर हो गया है। अगर नीतीश कुमार फैक्टर होता तो सम्राट चौधरी को हटाकर हरि सहनी को नेता प्रतिपक्ष नहीं बनाया जाता।
वीआईपी प्रमुख ने बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष बनाए गए हरि सहनी की ओर इशारा करते हुए कहा कि भाजपा ने अभी एक व्यक्ति को आगे किया है, लेकिन 4 करोड़ 99 लाख 99 हजार 999 आज भी वंचित हैं। उसके लिए हम सभी को संघर्ष करना है और लड़ाई लड़ना है। सहनी ने कहा कि बिहार, उत्तर प्रदेश और झारखंड के 5 करोड़ निषाद समाज के हर परिवार के चेहरे पर मुस्कान आएं, उन सभी के लिए आरक्षण सुनिश्चित करना है।
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…
समस्तीपुर : नवरात्र के अवसर पर शहर के ताजपुर रोड स्थित ब्रह्माकुमारीज शिव शक्ति भवन…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…