समस्तीपुर :- बिहार सरकार किसानों को बागवानी की तरफ प्रोत्साहित करने के लिए कई योजनाएं चलाती है। जिससे उनकी आय में इजाफा हो। ऐसी ही एक स्कीम बागवानी विकास मिशन योजना के तहत चलाया जाता है। जिसके तहत केले की खेती करने पर सरकार 50 प्रतिशत तक की सब्सिडी देती है।
केले कम समय में अधिक मुनाफा देने वाले फलों में से एक है। हालांकि इसके पौधों में कीट या रोग जल्दी से लग जाते है। जिससे पूरी फसर ही बर्बाद हो जाती है। हालांकि इससे टिशू कल्चर तकनीक के जरिए खेती कर केले की फसल लगाने इसमें आसानी से रोग नहीं लगेंगे और ना ही जल्दी कीटों से इसे नुकसान होगा। जहां एक तरफ केले के उत्पादन में डेढ़ साल का समय लगता है वही टिशू कल्चर तकनीक से केले के उत्पादन में मात्र 1 साल का समय लगता है। एक पौधे पर करीब 5 से 6 दर्जन केले आते हैं।
राज्य सरकार ने इसी टिशू कल्चर से खेती करने पर 50 प्रतिशत तक का अनुदान दे रही है। खास बात ये है कि केले के अलावा लीची, आम और अमरूद की खेती पर भी अनुदान मिलेगा। सरकार ने एक हेक्टेयर में केले की ईकाई लागत 1,25,000 रुपये तय की है। 50 प्रतिशत अनुदान यानी इन फलों की खेती करने पर 62,500 रुपये की सब्सिडी मिलेगी। अगर आप भी इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो आपको बिहार बागवानी विभाग की ऑफिसिअल वेबसाइट पर http://horticulture.bihar.gov.in/ पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
समस्तीपुर : बेटे के अपहरण की झूठी कहानी और जान से मारने की धमकी देकर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आरएनआर कॉलेज के समीप पुलिस ने गश्ती के दौरान…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के चकलालशाही चौक पर थाना के पुराने…
समस्तीपुर : दशहरा के मौके पर रावण दहन से पहले समस्तीपुर पुलिस ने एक ऐसे…
बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…