समस्तीपुर :- ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के आह्वान एवं ईसीआरकेयू के नेतृत्व में मण्डल मंत्री केके मिश्रा के निर्देश पर पुराने पेंशन की मांग को लेकर महासंग्राम में सम्मिलित करने हेतु लोको शेड समस्तीपुर में विरोध प्रदर्शन कर जागरूकता सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का नेतृत्व शाखा सचिव राज कुमार एवं अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पप्पू कुमार ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए सहायक शाखा सचिव सुशील कुमार ने कहा कि इस महासंग्राम में आप सभी की सक्रिय भागीदारी से ईसीआरकेयू समस्तीपुर के लोको शाखा ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज की थी। इस जोरदार प्रदर्शन के अवसर पर पुराने पेंशन लागू करने के लिए JFROPS द्वारा संयुक्त रूप से हस्ताक्षरित मांग पत्र प्रधानमंत्री को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला के माध्यम से सौंपा गया।
आंदोलन की ताकत से बने दबाव के फलस्वरूप केन्द्र सरकार ने 11 अगस्त को ही एक प्रतिनिधि नियुक्त कर एआईआरएफ सहित प्रमुख नेतृत्व कर्ताओं को अपनी बात रखने के लिए आमंत्रित किया जिसमें महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा ने स्पष्ट रूप से कहा कि पुराने पेंशन को लागू करने से कम कोई बात संयुक्त फोरम को स्वीकार नहीं है। इसके बाद कर्मचारियों ने एक स्वर में आवाज बुलंद करते हुए इस लड़ाई को लड़ने का समर्थन किया। साथ ही यूनियन को हर कदम पर साथ देने का भरोसा दिलाया।
अंत में शाखा सचिव ने सभी रेलकर्मियों को जागरूक करते हुए इस महासंग्राम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। इस सभा में सतीश कुमार चौधरी, विजय कुमार राय, अशोक कुमार यादव, राजेश लाल पप्पू कुमार राय, रंजन कुमार, सतेंद्र कुमार सिंह, कविंद्र कुमार, नन्द किशोर सहित सैकड़ो रेल कर्मी उपस्थित रहे।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…