समस्तीपुर :- अग्निवीर योजना के विरोध के मामले में दलसिंहसराय स्टेशन पर हुई तोड़फोड़ मामले में रेल पुलिस ने एक आरोपी युवक को बेगूसराय से गिरफ्तार किया है। जीआरपी थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार के अनुसार रेल थाना में दर्ज अग्निवीर कांड में अप्राथमिकी अभियुकत अभिषेक उर्फ टाईगर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी युवक बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदपुर वार्ड संख्या-1 का निवासी है।
थानाध्यक्ष के अनुसार उक्त युवक की गिरफ्तारी सीडीआर के आधार पर की गयी है। गिरफ्तार युवक से काफी देर पूछताछ की गयी। इस दौरान दलसिंहसराय स्टेशन व ट्रेनो में हुई तोड़फोड़ मामले में पुलिस को कुछ सुराग हाथ लगी है। साथ ही घटना में शामिल अन्य लोगो की भी पहचान की गयी है। जिसका सत्यापन में पुलिस जुटी है।
बतादें कि पिछले वर्ष अग्निवीर योजना के विरोध में दलसिंहसराय व समस्तीपुर स्टेशन पर उपद्रवियों के उग्र आंदोलन किया गया था। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ भी की गयी थी। शहर के धर्मपुर के पास बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में आग लगा दी गयी थी, जिसके कारण छह कोच जल गया था।
फिर उसके बाद उपद्रवियों ने समस्तीपुर स्टेशन व प्लेटफार्म पर भी जमकर तोड़फोड़ करते हुए लाखों की क्षति की गयी थी। वहीं शहर में भी कई स्थानों पर तोडफ़ोड़ करते हुए सड़क जाम किया गया था। जिसके बाद इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…
समस्तीपुर : दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पगड़ा गांव में गत वर्ष हुए मारपीट मामले में…
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…