तस्वीर : फाइल
समस्तीपुर/पटोरी :- रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण पटोरी अनुमंडल क्षेत्र से गुजरने वाली गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान के काफी करीब पहुंच गया है। इसको लेकर बताया जाता है कि पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है, जबकि गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से मात्र 1.45 मीटर नीचे है।
इसे देखते हुए बता दें कि जैसे ही गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार करेगा, मोहनपुर प्रखंड के 4 गांवों में बाढ़ की समस्या उत्पन्न हो जाएगी। साथ ही खतरे के निशान को पार करने के बाद जहेंगरा गांव, सरसावा गांव, नौघरिया गांव, हरदासपुर गांव में पानी घुसने लगेगा। हालांकि, जैसे ही गंगा का जलस्तर बढ़ता है, इन इलाकों के लोगों को बाढ़ का डर सताने लगता है और यहां लोग डर-डरकर जीने लगते हैं। साथ ही बाढ़ के डर से अपना दूसरा ठिकाना ढूंढने लगते हैं।
बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दलसिंहसराय के सरारी स्थित कैंप पर तैनात गेज रीडर शंभू ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर सोमवार सुबह 6 बजे की रिपोर्ट के अनुसार 43.95 मीटर था। वहीं मंगलवार सुबह 6 बजे की रिपोर्ट के अनुसार गंगा नदी का जलस्तर 44.05 मीटर हो चुका है। पिछले 24 घंटे के अंदर गंगा के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। बता दें कि गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि का कारण यह है कि रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…
समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…
समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…
समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…
समस्तीपुर/मोरवा : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा पंचायत के वार्ड 4 में…