समस्तीपुर :- शहर के मालगोदाम चौक पर ‘द उम्मीद’ संस्था के द्वारा सलम बस्ती में रह रहे महिलाओं को उनके अधिकार एवं स्वच्छता को लेकर एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ‘द उम्मीद’ की बोर्ड मेंबर हेमा शर्मा के द्वारा महिलाओं को स्वच्छता के प्रति सजग रहने के लिए बताया गया। उन्होंने बताया की गंदगी एक प्रकार की कैंसर है। जिससे कई बीमारी की उत्पत्ति होती है। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से व्यक्तिगत सफाई पर विशेष ध्यान देनी चाहिए।
‘द उम्मीद’ के संस्थापक अमरजीत यादव ने बताया शिक्षा हमें स्वतंत्र बनाती है, जिससे हम दूसरों पर निर्भर नहीं रहते। शिक्षा मनुष्य के अंदर अच्छे और आकर्षक गुणों का विकास करती है। शिक्षा लोगों को अंधविश्वास और अज्ञानता से मुक्त करती है और उन्हें देश का वफादार और सच्चा नागरिक बनाती है।
शिक्षा हमें अनुशासन सिखाती है और अपने बड़े-बुजुर्गो का सम्मान करना सिखाती है। शिक्षा ग्रहण किए बिना हम अपने अधिकार के प्रति सजग नही हो सकते हैं। इसलिए आप सभी लोग शिक्षा के महत्व समझें। मौके पर ‘द उम्मीद’ के बोर्ड मेंबर सुमित भारती, पूजा कुमारी, आदेश कुमार, रोशन आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…
समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…
समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…
समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…
समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…