Samastipur

शराब कारोबारी को आजीवन कारावास एवं तीन लाख रुपए का जुर्माना

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह उत्पाद अधिनियम के विशेष न्यायाधीश संजय कुमार द्वितीय ने सोमवार को शराब कारोबार से संबंधित मामले में दोषी पाए गए जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसी वार्ड संख्या-5 निवासी महेंद्र साह के पुत्र शंकर साह को आजीवन कारावास एवं तीन लाख रुपए जुर्माना की सजा सुनाई है। साथ ही जुर्माना की राशि अदा नहीं करने के पर दोषी को छह माह अतिरिक्त साधारण कारावास की सजा भुगतने का निर्णय दिया गया है।

मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र के उत्पाद वाद संख्या 300/18 से संबंधित है। जिसमें उत्पाद टीम के द्वारा छह अक्टूबर 2018 की शाम 05:20 बजे अभियुक्त शंकर साह के सिरसी स्थित झोपड़ीनुमा मवेशी खाना से 1386.360 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया था। जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। उसी मामले की सुनवाई करते हुए न्यायालय के द्वारा उसे दोषी पाते हुए धारा 30 (ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 के तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। साथ ही तीन लाख रुपए अर्थदंड देने की भी सजा सुनाई गई है।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जीवाड़े की आरोपी शिक्षिका पर महीनों बाद भी कारवाई ठप, DEO द्वारा निलंबन का आदेश जारी किए जाने के बावजूद फाइलों में उलझा मामला

समस्तीपुर/विभूतिपुर : प्रशिक्षण में फर्जीवाड़े की आरोपी प्राथमिक उर्दू विद्यालय आलमपुर की शिक्षिका हेना परवीन…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के इस राम जानकी मंदिर से 100 वर्ष पुरानी बेशकीमती मूर्तियों की हुई चोरी, चोरी हुए मूर्ति की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए आंकी गयी

समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के देवधा गांव स्थित राम जानकी मंदिर…

5 घंटे ago

बहुमत है तो हल्के में ना लें, नीतीश कुमार ने एनडीए विधायकों को दी क्या नसीहत?

बिहार विधान मंडल का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने…

6 घंटे ago

तेज प्रताप बोले- सरकारी आवास में पंखा-एसी अपने पैसे से लगवाया, मंत्री की बुद्धि फेल कर गई

बिहार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने…

6 घंटे ago

मंच, माइक, माला; बीवी-बेटा के बाद उपेंद्र कुशवाहा की बहू साक्षी मिश्रा भी तैयार?

बिहार विधानसभा चुनाव तक परिवार को राजनीति से दूर रखने वाले समाजवादी नेता और राष्ट्रीय…

6 घंटे ago

शहर के कोरबद्दा में हुए चोरी मामले में चोरी का तार खरीदने वाले दुकानदार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत कोरबद्दा लगुनियां सुर्यकंठ वार्ड संख्या-37 में…

7 घंटे ago