समस्तीपुर :- समस्तीपुर के लाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा की 124वीं जयंती रविवार को शहर के नगर भवन में राजकीय समारोह के साथ मनाई गई। इस मौके पर नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, रोसड़ा के विधायक विरेंद्र कुमार, एमएलसी मदन मोहन झा, नगर निगम की मुख्य सभापति अनिता राम समेत विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
इस मौके पर वक्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम, पूर्व विधायक राणा गंगेश्वर सिंह, नगर आयुक्त विभूति रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, कांग्रेस नेता रामकलेवर सिंह, बनारसी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।
पूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा के प्रतिमा का पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सिंह ने अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्य नारायण सिन्हा के कृतियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह लगातार चार बार समस्तीपुर के सांसद रहे जबकि एक बार दरभंगा से सांसद रहे। बाद में वह दो बार मध्य प्रदेश के राज्यपाल हुए। बताते चलें कि सत्य नारायण सिन्हा समस्तीपुर जिले के शंभूपट्टी गांव के रहने वाले थे। उन्हीं के नाम पर समस्तीपुर नगर भवन का नाम सत्यनारायण नगर भवन है।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…