Samastipur

समस्तीपुर नगर भवन में राजकीय समारोह के रूप में मनाई गई पूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा की 124वीं जयंती, प्रतिमा का भी किया गया अनावरण

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर के लाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री, पूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा की 124वीं जयंती रविवार को शहर के नगर भवन में राजकीय समारोह के साथ मनाई गई। इस मौके पर नगर भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सांसद रामनाथ ठाकुर, रोसड़ा के विधायक विरेंद्र कुमार, एमएलसी मदन मोहन झा, नगर निगम की मुख्य सभापति अनिता राम समेत विभिन्न राजनीतिक दल के नेता व प्रशासनिक पदाधिकारियों ने उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

इस मौके पर वक्ताओं ने उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया। मौके पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अबू तमीम, पूर्व विधायक राणा गंगेश्वर सिंह, नगर आयुक्त विभूति रंजन, जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय, कांग्रेस नेता रामकलेवर सिंह, बनारसी ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे।

पूर्व राज्यपाल ने किया प्रतिमा का अनावरण

पूर्व राज्यपाल सत्य नारायण सिन्हा के प्रतिमा का पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार सिंह ने अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सत्य नारायण सिन्हा के कृतियों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। वह लगातार चार बार समस्तीपुर के सांसद रहे जबकि एक बार दरभंगा से सांसद रहे। बाद में वह दो बार मध्य प्रदेश के राज्यपाल हुए। बताते चलें कि सत्य नारायण सिन्हा समस्तीपुर जिले के शंभूपट्‌टी गांव के रहने वाले थे। उन्हीं के नाम पर समस्तीपुर नगर भवन का नाम सत्यनारायण नगर भवन है।

Avinash Roy

Recent Posts

नाबालिग छात्रों को पैसे देकर राजनीतिक गतिविधियों और Gen-Z आंदोलन में शामिल कराने का आरोप, 2 शिक्षकों समेत 4 पर FIR; कोचिंग पर पहुंचे SP

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…

2 घंटे ago

हाईमास्क लाइट से जगमगाया विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर और राजा चौक 

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…

3 घंटे ago

अतिक्रमण पर सख्त हुए नगर आयुक्त, समस्तीपुर स्टेशन चौक का किया औचक निरीक्षण; दुकानदारों को दुकान की सीमा में सामान रखने का निर्देश

समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…

3 घंटे ago

बिहार में DGP का प्रभार संभालने वाली IPS प्रीता वर्मा कौन हैं, स्थायी DGP के तौर पर भी आगे चल रहा नाम

बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : हथेली पर डंसने के बाद भी सांप को नहीं छोड़ा, डिब्बे में बंद कर बाइक से पहुंचा सदर अस्पताल

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भूईधारा में मंगलवार की शाम सांप पकड़ने पहुंचे एक…

5 घंटे ago

उर्वरक की कालाबाजारी के खिलाफ समस्तीपुर कलेक्ट्रेट के पास किसानों का प्रदर्शन

समस्तीपुर : उर्वरक की कालाबाजारी, जबरन टैगिंग और मोबाइल ऐप से बिक्री के विरोध में…

5 घंटे ago