समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिसिया सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। चोरों ने एक प्रधानाध्यापक के बंद घर को निशाना बनाते हुए ग्रिल और दरवाजों की कुंडी काटकर करीब छह लाख रुपये के कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है। खासकर छठ पर्व में घर बंद कर गांव जाने वाले परिवारों की चिंता बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार विवेक विहार निवासी मुकेश कुमार मध्य विद्यालय बेला पंचरुखी में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। नहाय-खाय के दिन चोरों ने उनके घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सबसे पहले घर के ग्रिल को काटा। इसके बाद दो दरवाजों की कुंडी को कटर से काटकर अंदर प्रवेश कर गए। घर में रखी स्टील की अलमीरा को क्षतिग्रस्त करने के बाद उसका लॉकर भी तोड़ दिया। इसके बाद उसमें रखे सभी कीमती सामान लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामानों की अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी गृहस्वामी को शुक्रवार की ही रात करीब 9 बजे हुई, जब वह घर पर पहुंचे। इसके बाद मुफस्सिल थाना और डायल 112 की टीम को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
त्योहार के दौरान दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना ने मोहल्ले के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। छठ पर्व में बड़ी संख्या में लोग अपने घरों को बंद कर गांव और दूसरे स्थानों पर जाते हैं। ऐसे में घरों की सुरक्षा को लेकर लोग आशंकित हैं। स्थानीय लोगों ने पुलिस से मोहल्ले में गश्ती बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार…
समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत पूरे बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की अलौकिक छटा,…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा परिसर में शनिवार की सुबह पुलिस…
समस्तीपुर/पटोरी : समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौन गांव में एक 17 वर्षीय…
समस्तीपुर : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र…