समस्तीपुर : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने निजी कार्यक्रम के तहत सड़क मार्ग से समस्तीपुर होते हुए दरभंगा पहुंचे। इधर, सीएम के सड़क मार्ग से समस्तीपुर होकर गुजरने की सूचना पर जिला प्रशासन की ओर से जगह-जगह दंडाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को तैनात किया गया था।
इस दौरान डीएम से लेकर तमाम पदाधिकारी खुद सड़क पर उतर कर सुरक्षा व्यवस्था में लगे रहे। इस दौरान जगह-जगह समर्थक खड़े होकर नारा लगा रहे थे जिनका सीएम नीतीश ने गाड़ी से ही अभिवादन स्वीकार किया और चलते रहे। इस दौरान उनका काफिला कहीं भी नहीं रूका।
बता दें कि सीएम दरभंगा में पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली असरफ फातमी के बेटी की शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे। उन्होंने निकाह के बाद बारी-बारी से वर-वधू को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर मंत्री अशोक चौधरी, ललित यादव, संजय झा, विजय चौधरी, मदन सहनी सहित कई नेताओं ने भी मौजूद रहे।
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहनपुर वार्ड-39 में सूखे नशे के…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मुसरीघरारी-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर हरपुर एलौथ गांव के पास…
समस्तीपुर/सरायरंजन : आगामी 18 सितंबर से श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज नरघोघी में शुरू होने वाली…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर मोहल्ला में ग्रेजुएशन पार्ट-2 की छात्रा रौशनी कुमारी…
समस्तीपुर/बिथान : स्थानीय बिथान बाजार स्थित पंच शक्ति मशीनरीज मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान पर हुई फायरिंग…
समस्तीपुर/पूसा : तीन लाख की रंगदारी मांगने के आरोप में वैनी थाना पुलिस ने दो…