Samastipur

छठ घाटों पर सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर DM व SSP ने किया निरीक्षण

समस्तीपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को जिलाधिकारी (DM) रोशन कुशवाहा और वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) अरविंद प्रताप सिंह ने नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मथुरापुर घाट, प्रधान घाट समेत अन्य प्रमुख घाटों पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सुरक्षा इंतजाम और भीड़ प्रबंधन की स्थिति की समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि छठ पर्व के दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को सुगम बनाने के साथ पर्याप्त रोशनी और साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

डीएम ने घाटों का सुरक्षा के दृष्टिकोण से आकलन करने, गहरे पानी और खतरनाक स्थानों को चिह्नित कर वहां बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया। साथ ही घाटों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करने तथा भीड़ नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने को कहा।

वहीं, एसएसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने घाटों एवं आसपास के इलाकों में नियमित गश्ती, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने को कहा। जरूरत के अनुसार अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती करने का भी निर्देश दिया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि छठव्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय बनाकर काम करें। प्रशासन की प्राथमिकता छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा में 20 नवंबर को होगा दीक्षांत समारोह, मिथिला की संस्कृति से होगा अतिथियों का स्वागत

समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में 20 नवंबर को भव्य दीक्षांत…

5 घंटे ago

पत्नी की ह’*त्या के मामले में पति गिरफ्तार, बूढ़ी गंडक नदी में पत्थर से बंधा मिला था शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पत्नी की हत्या कर शव को गंडक नदी…

21 घंटे ago

शहर के विवेक विहार मुहल्ले में बंद घर से दिनदहाड़े लाखों की चोरी, कुंडी काटकर घर में घुसे चोर; प्रधानाध्यापक के घर को बनाया निशाना

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विवेक विहार मोहल्ले में चोरों ने दिनदहाड़े चोरी की…

23 घंटे ago

समस्तीपुर में IPRD की अनूठी पहल: शुरू हुई भव्य Reel प्रतियोगिता, मिलेंगे आकर्षक इनाम और प्रमाण पत्र

समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत पूरे बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ की अलौकिक छटा,…

1 दिन ago