समस्तीपुर :- कर्पूरी आश्रम स्थित जिला राजद कार्यालय में राजद का 27वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर 27 पौंड का केक काटने के बाद मिठाई व फल वितरित की गयी। समारोह की अध्यक्षता राजद जिलाध्यक्ष व पूर्व विधान पार्षद रोमा भारती ने की। संचालन जिला प्रधान महासचिव विपीन सहनी ने किया।
अध्यक्षीय संबोधन में राजद जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजद सामाजिक न्याय व सामाजिक सद्भाव का प्रतीक होने के साथ गरीब-गुरबों व शोषित-पीड़ितों की बुलंद आवाज हैं। राजद ने सदैव समाज कल्याण, प्रेम, भाईचारा, सद्भाव व राष्ट्र के विकास के लिए अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन किया है। उन्होंने कहा कि राजद ने साम्प्रदायिक ताकतों के खिलाफ लगातार संघर्ष किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा की उलटी गिनती प्रारम्भ हों गयी है। 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की पराजय तय है। मौके पर जिला राजद के वरीय उपाध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद सिह, राजद प्रदेश महासचिव प्रेम प्रकाश शर्मा, जिला प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, जिला महासचिव ललन यादव, जिला महासचिव रामविनोद पासवान, जिला पार्षद हेमलता देवी, गुंजन देवी, जिला पार्षद ममता कुमारी, वरीय नेता प्रो. राजेन्द्र भगत आदि मौजूद थे।
शराबबंदी वाले बिहार के मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में मौत का सिलसिला जारी है।…
जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत भट्टी चौक के निकट गुरुवार शाम…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन नगर पंचायत के नरघोघी स्थित कार्यालय सभाकक्ष में गुरुवार को समान्य बोर्ड…
समस्तीपुर/उजियारपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर प्रखंड के डिहुली, अंगार व चैता गांव से गुजरने…
बिहार के मुजफ्फरपुर में घूस लेते पांच साल पहले धरे गए दारोगा सदरे आलम को…