बिहार में भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Weather Alert in Bihar) जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो अगले 2 से 3 घंटे में समस्तीपुर समेत बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही कई इलाकों में ठनका गिरने की भी आशंका जतायी गयी है।
मौसम विभाग (Weather Alert in Bihar) के मुताबिक अगले 2 से 3 घंटे में बिहार की राजधानी पटना समेत भोजपुर, बेगूसराय और समस्तीपुर जिले के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ-साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग (Weather Alert in Bihar) ने लोगों को चेताते हुए कहा है कि बिगड़ते मौसम को लेकर वे सतर्क और सावधान रहें। सुरक्षित स्थानों में शरण लें। पेड़ के नीचे न रहें। बिजली के खंभों से दूर रहें। किसान अपने खेतों में न जाएं और मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें।
गौरतलब है कि बिहार में मानसून के दस्तक देने के बाद कई दिनों तक लोगों को बारिश (Weather Alert in Bihar) का इंतजार रहा। लोग भीषण गर्मी से परेशान रहे लेकिन अब भारी बारिश ने कई इलाकों में मौसम को खुशनुमा कर दिया है।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…