समस्तीपुर :- ऑपरेशन अरुणोदय के तहत SP विनय तिवारी के नेतृत्व में एक बार फिर समस्तीपुर पुलिस की टीम ने लूट, छिनतई, चोरी व गायब हुई मोबाइल भारी संख्या में बरामद कर कलेक्ट्रेट में संबंधित लोगों को बुलाकर सौंप दिया। मौके पर एसपी विनय तिवारी ने कहा कि पुलिस टीम ने लगभग 30 लाख मूल्य के 136 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद की है।
उन्होंने कहा कि समस्तीपुर पुलिस की टीम ने सातवीं बार इतनी संख्या में मोबाइल बरामद किया है। जिसे मोबाइल धारक को बुलाकर सौंप दिया गया है। वर्ष 2023 में जनवरी महीने से अब तक करीब 1 करोड़ 30 लाख रुपये की कुल 470 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया है।
वहीं दूसरी ओर कलेक्ट्रेट में अपना खोया व चोरी की मोबाइल हाथ में मिलते ही लोगों के चेहरे खिल उठे। सभी पुलिस अधिकारियों को वह बार-बार धन्यवाद दे रहे थे। लोगों ने बताया कि हमें उम्मीद नहीं थी, मगर समस्तीपुर पुलिस के इस काम को वह सलाम करते हैं। उन्होंने अपना दायित्व निर्वहन किया है।
बिहार और राज्य में सरकार चला रहे राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को खरमास के बाद…
पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने बाहुबली सूरजभान सिंह के भाई चंदन सिंह को राष्ट्रीय…
बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी भर्ती के लिए एडमिट…
बिहार की मोकामा विधानसभा सीट से जनता दल (यूनाइटेड) के विधायक अनंत सिंह अक्सर अपने…
समस्तीपुर : पुलिस कर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से अधिक मजबूत एवं फिट बनाने…
समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन के बाजार साइड में खाली पड़ी जमीन का अब विकास कार्यों…