Bihar

बिहार: SDM ज्योति मौर्य के कारण पतियों में खौफ, बीवी भाग न जाए, इसलिए पढ़ाई रोकी, थाने पहुंची महिला

बिहार के बक्सर में एक पति ने अपनी पत्नी की पढ़ाई पर रोक लगा दी। पति को शक है कि कहीं उसकी पत्नी भी पढ़ लिखकर ज्योति मौर्य की तरह हरकत ना कर बैठे। वहीं, पढ़ाई पर रोक के बाद पत्नी थाने पहुंच गई। महिला का कहना है कि उसका पति उसे 10 सालों से पढ़ा रहा था। यूपी की ज्योति मौर्य की खबर सुनने के बाद अचानक उसने महिला की पढ़ाई बंद करवा दी।

महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि वह अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। इसमें पुलिस उसकी मदद करे। महिला BPSC की तैयारी कर रही है। वहीं, पुलिस ने महिला के पति को थाने में बुलाकर समझाया और कहा कि सभी महिलाएं एक जैसी नहीं होती हैं।

इधर, पति का कहना है कि उसकी आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इसलिए वह अपनी पत्नी को BPSC की तैयारी कराने में सक्षम नहीं है। घटना बक्सर जिले के चौगाई की है।

पत्नी बोली हर कोई एक जैसा नहीं होता

खुशबू कुमारी की शादी चौगाई के रहने वाले पिंटू सिंह से 2010 में हुई थी। तब वह इंटर पास थी। शादी के बाद ग्रेजुएशन किया फिर BPSC की तैयारी में लग गई। महिला का एक बार BPSC 7-8 नंबर चूक गया था। तब उसके पति ने ही उसकी हिम्मत बढ़ाई और पढ़ाई जारी रखने में पूरा सहयोग दिया।

जब से यूपी की महिला अधिकारी ज्योति की खबर सामने आई है, तब से उसका पति डर गया है कि उसकी पत्नी भी अधिकारी बनने के बाद उसे न छोड़ दे। इसके बाद पिंटू ने अपनी पत्नी पर पढ़ाई रोकने का दबाव बनाने लगा। महिला ने कहा कि हमारे पति को शक है कि मैं भी ज्योति मौर्य की तरह न बन जाऊं। ऐसा नही होगा। सब एक जैसे नही होते हैं।

पति-पत्नी की इस नोकझोंक को देखकर थाने में तैनात अधिकारी से लेकर सिपाही तक दंग रह गए। इसकी चर्चा पूरे मुरार ही नहीं बल्कि बक्सर जिले में हो रही है।

पति बोला- आर्थिक स्थिति सही नहीं…इसलिए रुकवाई पढ़ाई

पिंटू चौगाई में ही एक पेट्रोल पंप पर बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उसने कहा कि अब मेरी आर्थिक स्थिति उतनी नहीं रह गई है कि मैं अपनी पत्नी को BPSC की तैयारी करा सकूं। मुझे 8 से 10 हजार तक मासिक सैलरी मिलती है। इसी में मैंने अपनी पत्नी को ग्रेजुएशन के साथ-साथ PG करवाया। आगे भी पढ़ाई जारी थी, लेकिन अब आगे पढ़ाना नहीं चाहते हैं। मुझे डर है कि जैसा आलोक मौर्य के साथ हुआ है। कहीं मेरे साथ भी न हो जाए।

वहीं, मुरार थानाध्यक्ष रविकांत कुमार ने बताया कि दोनों पति और पत्नी को समझा-बुझाकर थाने से वापस भेज दिया है। पति को कहा गया कि अपनी पत्नी की पढ़ाई जारी रखे। सब एक जैसे नही होते हैं।

जानिए यूपी की ज्योति मौर्या की क्या है कहानी…

यूपी की रहने वाली SDO ज्योति मौर्य के पति आलोक मौर्य ने आरोप लगाया है कि उसने उसे अपनी कमाई से पढ़ा-लिखाकर इतने बड़े अधिकारी के पद पर पहुंचाया, लेकिन अब उसकी पत्नी उसे तलाक देना चाहती है। इसकी वजह ये है कि ज्योति मौर्य का पति एक सरकारी विभाग में सफाईकर्मी है।

पति आलोक ने दैनिक भास्कर से अपनी पत्नी की डायरी भी शेयर की थी, जिसमें दावा किया गया था कि ज्योति हर महीने वसूली में मिलने वाले रुपयों का लेखा-जोखा लिखती हैं। डायरी में दर्ज हिसाब-किताब में ज्योति ने हर महीने 6 लाख रुपए अवैध तरीके से कमाए हैं।

फिलहाल, ज्योति के पति के दावे में कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही क्लियर होगा। आलोक मौर्य ने होमगार्ड मुख्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर DG होमगार्ड वीके मौर्य ने प्रयागराज के डिप्टी कमांडेंट जनरल संतोष कुमार को जांच सौंपी है।

उन्होंने पति आलोक के बयान दर्ज कराए हैं। अब बरेली शुगर मिल में जीएम पद पर तैनात महिला अफसर से पूछताछ करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

5 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

5 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

5 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

6 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

13 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

20 घंटे ago