Samastipur

समस्तीपुर के विधायक ने उप-मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को जल जमाव की समस्या को लेकर सौंपा मांगपत्र

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- बिहार विधानसभा में मुख्य सचेतक सत्तारुढ़ दल सह स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने समस्तीपुर नगर निगम के अति महत्वपूर्ण जल जमाव की समस्या को लेकर उपमुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास विभाग के मंत्री तेजस्वी यादव से मिलकर करीब 91 करोड़ की कार्ययोजनाओं का मांग पत्र सौंपा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्ताव को कैबिनेट में लाकर यथाशीघ्र कार्य योजना का किया जायेगा क्रियान्वयन।

स्थानीय विधायक ने समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि समस्तीपुर नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न सघन आबादी वाले बसावटों में जल-जमाव खासकर बरसात में गंभीर समस्या का रूप धारण कर चुका है। शहर के बसावट वाले इलाकों में अवस्थित सड़कों पर 3-4 फिट पानी बरसात के दिनों में 2-3 माह तक जमा रहता है। परिणाम स्वरूप लोगों को नारकीय जीवन जीने के लिए बाध्य होना पड़ता है।

इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु अधीक्षण अभियंता दरभंगा, प्रमंडल दरभंगा ने अपने पत्रांक-148, दिनांक- 22/04/2021 एवं अन्य माध्यमों से मुख्य अभियंता जलापूर्ति ड्रेनेज एवं सीवरेज, उत्तर बिहार उपभाग, न० वि० एवं आ० वि० (बुफो) को कई बार आग्रह कर चुके हैं परंतु अभी तक समर्पित प्राक्कलन का प्रशासनिक स्वीकृति तक प्रदान नहीं किया गया है जिसके कारण जल जमाव की गंभीर समस्या यथावत है।

Avinash Roy

Recent Posts

4 वाले कुशवाहा को टिकट, 19 वाली एलजेपीआर पिछ़ड़ गई; चिराग की पार्टी ने दिया यह रिएक्शन

बिहार की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव हो रहा है। एनडीए की ओर से सभी…

51 मिनट ago

ओमान के तेल टैंकर में धमाके के बाद से लापता हैं बिहार के कैप्टन आशीष, परिवार वाले रो-रोकर बेहाल

ईरान-इजरायल युद्ध के चलते मिडिल ईस्ट देशों में फंसे भारतीयों के लिए भी संकट गहराता…

10 घंटे ago

उपेंद्र कुशवाहा होंगे NDA के पांचवें राज्यसभा कैंडिडेट, नितिन नवीन के साथ करेंगे नामांकन

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा की राज्यसभा में वापसी का रास्ता खुल…

15 घंटे ago

समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन ‘नन्हे फरिश्ते’ के तहत तीन नाबालिग बच्चों को RPF ने सुरक्षित बचाया

समस्तीपुर : रेलवे स्टेशन परिसर में चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ के…

21 घंटे ago

होली के मद्देनजर संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल रहेंगे तैनात, पुलिस और डाॅक्टरों की छुट्टी रद्द, सभी अलर्ट मोड पर

समस्तीपुर : रंगों के पर्व होली को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने…

22 घंटे ago

रिश्वत लेते गिरफ्तार शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता के घर की तलाशी के दौरान 42 लाख नगद रूपये भी बरामद

बेतिया में निगरानी ने बड़ी कार्रवाई की है। विशेष निगरानी इकाई की टीम ने जिला…

22 घंटे ago