समस्तीपुर/विभूतिपुर :- एसएफआई के कार्यकर्ताओं की डीबीकेएन महाविद्यालय नरहन में प्रिंस कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें वक्ताओं ने स्नातक सत्र 2023-27 में स्पॉट नामांकन में वेबसाइट में गड़बड़ी के कारण छात्रों के नामांकन से वचिंत रहने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि छात्रों ने कॉलेज पोर्टल पर स्पॉट नामांकन के लिए आवेदन किया।
कुछ छात्रों से ऑनलाइन नामांकन शुल्क भी लिया गया। फिर भी वेबसाईट में गड़बड़ी के कारण दर्जनों छात्र नामांकन से वंचित रह गए। वक्ताओं ने विश्वविद्यालय प्रशासन से स्पॉट नामांकन के लिए एक अंतिम मौका प्रदान करने, ऑनलाइन से वंचित छात्रों को मौका देने एवं भीड़ भाड़ वाले विषयों में सीट बढ़ोतरी करने की मांग की। इसके साथ ही सोमवार को कॉलेज में नामांकन से वंचित छात्रों की समस्या दूर करने के लिए प्राचार्य से मिलने का निर्णय लिया गया।
कहा गया कि समस्या का समाधान नहीं निकालने पर एसएफआई चरणबद्ध आंदोलन करेगी। बैठक में संगठन को मजबूत करने पर भी विचार किया गया। इस बैठक में राज्य सचिव मंडल के सदस्य अवनीश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष आलोक कुमार, रामलाल कुमार राजू कुमार, केशव कुमार, प्रिंस कुमार, गुलशन कुमार, सोनू कुमार, मुस्कान कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियांशी कुमारी आदि उपस्थित थे।
समस्तीपुर : द उम्मीद कप-2026 बिहार राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप के छठे दिन खेले गए दूसरे…
समस्तीपुर : Artist Point 24X7 के तत्वावधान में रविवार को मोहनपुर स्थित Vinuss One Mall…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बखरी बुजुर्ग गांव से एक विवाहिता के ससुराल से…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : आर.बी. कॉलेज, दलसिंहसराय में सोमवार को भारत का छात्र फेडरेशन (एसएफआई) के बैनर…
समस्तीपुर : आगामी 15 अगस्त को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस राजकीय समारोह की तैयारियों…
समस्तीपुर/पूसा : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा में कृषि पत्रकारिता एवं जनसंचार में…