Samastipur

समस्तीपुर शहर के प्रोफेसर कॉलोनी में पत्रकार के घर चोरी; विरोध के दौरान गोली मारने की दी धमकी, दो दिन पहले एक अन्य पत्रकार की बाइक भी चोरी का किया गया था प्रयास

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- अब समस्तीपुर शहर में चोरों ने ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट क्वार्टर में चोरी के बाद एक पत्रकार के घर में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। हालांकि घर के लोगों की नींद से जग जाने के कारण चोर कीमती समान नहीं चुरा पाए। उन्हें किचन के छोटे-मोटे समान और कुछ कपड़ों से संतोष करना पड़ा। बाद में शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए चोर फरार हो गए।

घटना नगर थाना क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी की है जहां प्रभात खबर के पत्रकार प्रकाश कुमार के घर में शनिवार की अहले सुबह चोरी हुई। इस मामले को लेकर पत्रकार ने नगर थाना में एक आवेदन दिया है। पुलिस को दिए आवेदन में बताया गया है कि शनिवार अहले सुबह दरबाजा बंद करने की आवाज सुनी तो मां बिस्तर से उठी और दवाजा खोलने का प्रयास किया, लेनिक नहीं खुला।

फिर हल्ला की तो चोर ने दरवाजा खोल पिस्टल दिखाकर शांत रहने की धमकी दी। फिर अचानक दोनों चोर बलपूर्वक दरवाजा को खोलने लगे, लेकिन इनलोगों ने किसी तरह अंदर से दरवाजा को बंद कर दिया। जिसके बाद नगर थाना थानाध्यक्ष को पत्रकार ने उसी समय फोन किया लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया, ना ही सुबह होने पर काॅल बैक किया। बड़ा सवाल है कि अगर कोई 3 बजे सुबह में थानाध्यक्ष को फोन करे और वह रिसीव ना कर पाये तो बाद में फोन करने की भी जिम्मेदारी उनकी होती है। अगर चोरों ने गोली चला दी होती तो कुछ और ही घटना घटित हो जाती।

हालांकि इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी डायल 112 पर भी सूचना दी गयी। इसके आधा घंटा बाद पहुंची 112 की पुलिस टीम के पहुंचने पर गेट खोला गया। चोरों ने किचन से बर्तन एवं बक्सा कपड़े आदि की चोरी की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता देगी 2 दिन पूर्व हिंदुस्तान के भी वरिष्ठ पत्रकार उमेश मिश्र के बाइक को बदमाशों ने नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से चोरी करने का प्रयास किया था। लेकिन बाइक स्टार्ट नहीं होने के कारण वह बाइक को दूर ले जाकर बीच सड़क पर छोड़ कर फरार हो गए। उसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। इस मामले में भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।

बाइक चोरी के प्रयास का CCTV

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

7 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

8 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल बनेगा जिले का जांच हब, PHC-CHC में लिए जाएंगे सैंपल; सैंपल को सदर अस्पताल पहुंचाने के लिए रनर बॉय रहेंगे तैनात

समस्तीपुर : जिले के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए जांच…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : निर्माणाधीन पुल के पानी भरे गड्ढे में डूबा 16 वर्षीय बालक, मौ’त के बाद लोगों ने किया सड़क जाम

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में चंदौली-चकले वैनी सीमा के समीप जमुआरी…

20 घंटे ago

TRE-4 में समस्तीपुर जिले के स्कूलों में 1086 पद; इनमें सबसे अधिक 395 पद कक्षा 11वीं-12वीं में, जबकि 286 पद कक्षा 9 वीं-10 वीं के

समस्तीपुर : बिहार में चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति यानी टीआर-4 को लेकर अभ्यर्थियों की…

20 घंटे ago

‘राजयोग की शक्ति द्वारा सकारात्मक जीवनशैली’ विषय पर विशेष सेमिनार आयोजित

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय के डैनी चौक स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय…

20 घंटे ago