Samastipur

एम्बुलेंस कर्मियों की हड़ताल से समस्तीपुर जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई, मरीजों को महंगे निजी एम्बुलेंस का लेना पड़ रहा है सहारा

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर में 102 एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। एंबुलेंस हड़ताल के कारण मरीजों को प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ रहा है। जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अपने बकाए वेतन के भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे कर्मियों ने सीएम नीतीश कुमार और स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।

हड़ताल कर रहे एंबुलेंस कर्मियों का कहना है कि उनके तीन महीने के बकाए वेतन का भुगतान किया जाए, 12 महीने के ईपीएफ की राशि जो वेतन से कटौती कर ली गई है उसे बैंक में जमा किया जाय और उनकी नियुक्ति पत्र को श्रम अधीक्षक के हस्ताक्षर के बाद निर्गत किया जाए। ऐसी कई मांगों को लेकर वह अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती उनका हड़ताल जारी रहेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

4 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

5 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में NPS के विरोध में कर्मचारियों ने मनाया काला दिवस, निकाला आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन, पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग

समस्तीपुर : बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर जिला महासंघ समस्तीपुर के बैनर…

6 घंटे ago