Samastipur

समस्तीपुर में आज से खुल गया चिल्ड्रन पार्क, यहां ओपेन जिम की भी है व्यवस्था; क्लिक कर जानें टाइमिंग और एंट्री फीस

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर शहर के बारह पत्थर एसपी आवास रोड में चर्च के सामने शनिवार से चिल्ड्रन पार्क आम लोगों के लिए खोल दिया गया। पार्क का विधिवत उद्घाटन स्थानीय विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काट कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहर में इस तहत के पार्क की जरूरत लंबे समय से था। अब लोग यहां बच्चों के साथ फुर्सत का समय बिता पाएंगे।

उन्होंने कहा कि जिस तरह से बच्चों के लिए पढ़ना, खेलना, कूदना जरूरी है, उसी तरह मनोरंजन भी जरूरी है। यहां बच्चे अपने परिवार के साथ मनोरंजन भी कर सकेंगे। उद्घाटन के दौरान समस्तीपुर नगर निगम की मेयर अनिता राम भी मौजूद रही। बता दें कि पार्क में जीम की व्यवस्था की गई है। सुबह में आठ बजे तक बिना कोई एंट्री फीस के लोग जिम का उपयोग कर सकेंगे। पार्क में दिन के 12 बजे से रात के 8 बजे तक परिवार और बच्चों के साथ मौज मस्ती भी कर सकेंगे। पार्क में 200 से अधिक पेड़ पौधे लगाए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर CCTV और वन कर्मी वर्दी में रहेंगे।

वहीं पार्क में बच्चों के लिए झूला, स्लाइडर, हिल पोल और विभिन्न प्रकार के चिल्ड्रन किट लगाए गए हैं। जहां बच्चे मौज मस्ती कर सकेंगे। बैठक के लिए सीमेंट कुर्सियां जगह-जगह लगायी जा रही है। इसके साथ ही रंग बिरंगे लाइट लगाए गए हैं, जिससे पार्क शाम में और सुंदर लगे।

पार्क में ओपेन जिम की भी है व्यवस्था :

क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक अभय कुमार त्रिवेदी ने बताया कि पार्क के पश्चिमी छोड़ पर व्यवस्क के लिए ओपेन जिम के लिए सेटअप लगाए गए हैं। जहां कोई भी व्यस्क सुबह आठ बजे तक नि:शुल्क मार्निंग वाक के साथ जिम कर शरीर को स्वस्थ रख सकेंगे। लोगों के मार्निंग वार्क के लिए वाक पथ का निर्माण कराया गया है। पार्क के अंदर लेडिज व पुरूष के लिए शौचालय की व्यवस्था की गई है। पार्क की सुरक्षा के लिए अंदर और बाहर की ओर सीसीटीबी कैमरा लगाया गया है।

जानें प्रवेश के लिए लगेगा कितना शुल्क :

पार्क में प्रवेश के लिए दिन के 12 से शाम के आठ बजे तक शुल्क लगेगा। इसके लिए वन विभाग द्वारा सरकार से बच्चों के लिए 5 रुपए और व्यस्क के लिए 10 रुपए का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं लोग अपनी सुविधा के लिए मंथली पास भी बना सकेंगे। इसके लिए बच्चों को महीना का 60 रुपए और व्यस्क को 100 रुपए का भुगतान करना होगा। जिम के लिए 100 रुपए मासिक अलग से देना होगा। पास पार्क के काउंटर से बनाया जा सकेगा।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में आधी रात टीचरों और छात्रों से भरी बस हादसे का हुई शिकार, 2 शिक्षकों की मौत, 11 बच्चे जख्मी

बिहार के सासाराम में सोमवार की देर रात को भयंकर रोड एक्सीडेंट में 2 शिक्षकों…

3 घंटे ago

मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन

समस्तीपुर/सरायरंजन : मुसरीघरारी नगर पंचायत के बथुआ बुजुर्ग हाई स्कूल खेल मैदान में सोमवार को…

3 घंटे ago

दलसिंहसराय में ‘महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट’ सीजन-11 का उद्घाटन, वैशाली ने पतैली को दो विकेट से हराया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : कोनैला ठाकुरबाड़ी मैदान में सोमवार को महंत सुरेश झा स्मृति क्रिकेट कप टूर्नामेंट…

5 घंटे ago

समस्तीपुर में एडोलेसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स विषय पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया आयोजन

समस्तीपुर : शहर के आरएसबी इंटर विद्यालय के सभागार में इक्विटी कार्यक्रम के तहत एडोलेसेंट…

14 घंटे ago