Samastipur

समस्तीपुर: हरियाली अमावस्या पर महिलाओं ने पीपल के पेड़ में 108 बार धागा लपेट कर किया पूजा-पाठ

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- सोमवार को श्रावण मास के अमावस्या पर महिलाओं ने महादेव को जलार्पण के साथ पीपल पेड़ की पूजा की। इस दौरान विवाहित महिलाओं ने 108 बार धागा लपेट कर बेड़ दिया। पूजा पाठ करते हुए अपने पति की दीर्घायु की कामना के लिए व्रत रखा।

शहर के विभिन्न जगहों पर स्थित पीपल पेड़ के नीचे बेड़ देने को लेकर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ लगी रही। इस दिन पीपल के पेड़ की विधान पूर्वक पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। बताया गया कि सोमवती अमावस्या व्रत को शास्त्रों में ‘अश्वत्थ प्रदक्षिणा व्रत’ की भी संज्ञा दी गई है। ‘अश्वत्थ’ अर्थ पीपल वृक्ष है। पीपल के पेड़ पर भगवान विष्णु का वास होता है।

इसलिए भगवान विष्णु की भी पूजा सोमवती अमावस्या के दिन की जाती है। इस दिन स्नान, दान सब पार्वें में सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। ऋषि व्यास के वचनानुसार इस दिन मौन व्रत व स्नान, ध्यान करने से सहस्र गोदान का पुण्य फल प्राप्त होता है। वहीं श्रावण मास की सोमवती अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है। इस दिन पेड़ लगाने से पुण्य मिलता है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में चकोटी मठ की पौराणिक मूर्ति समेत छह प्राचीन मूर्तियां बरामद, तीन चोर गिरफ्तार

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध महामंडलेश्वर 24 अवतार धाम चकोटी…

7 घंटे ago

रूदौली चौक पर बाइक खड़ी कर सब्जी ले रहे युवक की बाइक चोरी

समस्तीपुर/मुसरीघरारी : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के रूदौली चौक के पास स्थित प्रकाश विवाह भवन के…

7 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में OPD सेवा रही ठप, दूर देहात से पहुंचने वाले मरीज रहे बेहाल, सैकड़ों मरीज बिना इलाज के लौटे

समस्तीपुर : अरवल के सिविल सर्जन के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में…

8 घंटे ago

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

21 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

21 घंटे ago