Samastipur

समस्तीपुर: बारिश से आम लोगों को गर्मी से निजात मिलने के साथ ही किसानों के चेहरे की चमक तेज, कदवा कर धान रोपनी शुरू

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- मानसून की सक्रियता से आम लोगों को गर्मी से निजात मिलने के साथ ही किसानों के चेहरे की चमक तेज हो गई है। धान की रोपाई का इंतजार कर रहे किसान खेतों में कदवा कर धान की रोपनी में जुट गये हैं। हालांकि काफी किसान के पास बिचड़ा का अभाव है। बावजूद वे किसी तरह बिचड़े की व्यवस्था कर धान की रोपनी के प्रयास में जुट गये है।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में करीब 56 मिमी. वर्षा हुई है। आगे भी मानसून की सक्रियता से वर्षा की संभावना है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि उत्तर बिहार के जिलों में अगले 5 जुलाई तक वर्षा की संभावना है। इस दौरान ज्यादातर स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। लेकिन 3 से 5 जुलाई के बीच कुछ स्थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

उन्होंने बताया कि मानसूनी रेखा के सामान्य स्थिति एवं कम दबाबों के कारण अच्छी वर्षा होने का अनुमान है। इसका लाभ किसानों को मिल सकता है। विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने 5 जुलाई तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में इस अवधि में अधिकतम तापमान 29 से 32 डिग्री एवं न्यूनतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रह सकता है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्दता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत व दोपहर में 50 से 65 प्रतिशत रहने की संभावना है। इस दौरान औसतन 10 से 15 किमी. प्रति घंटा की गति पछुआ हवा चलने की संभावना है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

4 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago