Samastipur

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 11 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेन का किया विस्तार

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने 11 जोड़ी समर स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार किया है। इसमे समस्तीपुर मंडल की भी कई ट्रेनें शामिल है। पूर्व मध्य रेल के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि इसमें ट्रेन संख्या 05537 दरभंगा-अजमेर स्पेशल दरभंगा 27 सितंबर तक तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी।

05538 अजमेर-दरभंगा स्पेशल अजमेर से 28 सितंबर तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। 09061 मुंबई सेंट्रल-बरौनी स्पेशल मुंबई सेंट्रल से 29 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। 09062 बरौनी- मुंबई सेंट्रल स्पेशल बरौनी से 31 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। 09421 अहमदाबाद -दरभंगा स्पेशल अहमदाबाद से 28 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी।

09422 दरभंगा- अहमदाबाद स्पेशल दरभंगा से 30 अगस्त तक प्रत्येक गुरूवार को चलेगी। 09413 अहमदाबाद- समस्तीपुर स्पेशल अहमदाबाद से 29 अगस्त तक प्रत्येक मंगलवार को चलेगी 09414 समस्तीपुर-अहमदाबाद स्पेशल दरभंगा से 31 अगस्त तक प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। 09033 उधना- बरौनी स्पेशल उधना से 30 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार एवं बुधवार को तथा 09034 बरौनी- उधना स्पेशल बरौनी से 01 सितंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शुक्रवार को चलेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

13 मिनट ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

1 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

1 दिन ago

उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियां के नवाचारों की समस्तीपुर नगर आयुक्त ने की सराहना

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…

1 दिन ago

‘जलने वाले जलते रहे’, तेज प्रताप का अनुष्का यादव पर पलटवार, कहा- गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान देना मेरी शान के खिलाफ

'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…

1 दिन ago

समस्तीपुर में ट्रक की ठोकर से वैशाली के बाइक सवार युवक की मौ’त, नानी के घर जा रहा था; डेढ़ महीना पहले गुजरात से घर लौटा था

समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…

1 दिन ago