समस्तीपुर :- मणिपुर हिंसा के खिलाफ एआईएसएफ के कार्यकर्ताओ ने रविवार को प्रतिरोध मार्च निकाल रोष जताया। बंगाली टोला स्थित पार्टी कार्यालय से जिला सचिव गौरव शर्मा के नेतृत्व में निकला प्रतिरोध मार्च स्टेशन चौक पहुंच सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की एवं संचालन प्रभात कुमार ने किया।
अभिषेक आनंद ने मणिपुर में हिंसा की घटना के लिए बीजेपी की राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया। उन्होंने कहा कि दो महिलाओं को सार्वजनिक रूप से निर्वस्त्र घुमाने की घटना ने पूरे देश को शर्मसार कर दिया है। जिला सचिव कुमार गौरव ने कहा कि बछवाड़ा विधानसभा के चमथा में एक बच्ची के साथ हुई जघन्य अपराध बेहद चिंताजनक है। पीड़िता के परिवार को जल्द न्याय मिले और बच्ची के परिवार को सरकारी नौकरी भी सरकार दे मिले। सभा को अर्जुन कुमार, मनीष, मोंटी आदित्य सिंह, नयन सिंह आदि ने भी संबोधित किया।
बिहार के 19 नगर निगम सहित 264 शहरी निकायों में सशक्त स्थायी समिति के चुनाव…
समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के समस्तीपुर मंडल ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में वाणिज्यिक क्षेत्र…
समस्तीपुर : गर्मी के मौसम में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई…
समस्तीपुर/मुसरीघरारी : समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरपुर एलौथ स्थित वास्तु विहार में…
बिहार के दरभंगा में शुक्रवार को दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात सामने आई है. नगर…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वर्ष पूर्व हुए एक चोरी के मामले…