अश्वमेध देवी पहुंची राज्य महिला आयोग कार्यालय पटना, अध्यक्ष पद का संभाला पदभार
समस्तीपुर :- बिहार सरकार द्वारा राज्य महिला आयोग का पुनर्गठन किया गया जिसमें उजियारपुर की पूर्व सांसद सह जदयू जिलाध्यक्ष अश्वमेध देवी को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाया गया। अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने के बाद आज शुक्रवार को उन्होंने पटना कार्यालय पहुंच अपना पदभार ग्रहण कर लिया। बता दें कि यह नियुक्ति अधिकतम तीन साल के लिए की गई है। इसके अलावा जहानाबाद की प्रभावती मांझी, सिवान की डॉ. सुजाता सुम्ब्रई, भागलपुर की रबिया खातून, गोपालगंज की सुनीता कुशवाहा, पटना की श्वेता विश्वास, पूर्णियां की सुलोचना देवी एवं सहरसा की प्रो. गीता यादव को भी गैर सरकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
अश्वमेध देवी पहुंची राज्य महिला आयोग कार्यालय पटना, अध्यक्ष पद का संभाला पदभार#Samastipur #Patna #NariShakti @ashwamedh_devi pic.twitter.com/GCYOpAYT2H
— Samastipur Town (@samastipurtown) July 28, 2023
बता दें कि समस्तीपुर को दूसरी बार राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष पद मिला है। इससे पहले पूर्व विधायक मंजू प्रकाश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रह चुकी हैं। जबकि सदस्य के रूप में नीलम सहनी एवं मंजू कुमारी पहले रही हैं। बता दें कि अश्वमेध देवी कल्याणपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी रह चुकी हैं। वह समता पार्टी के समय से ही पार्टी से जुड़ी हुई हैं। उजियारपुर लाेकसभा क्षेत्र बनने के बाद पहली बार वह सांसद बनीं। इसके बाद कई लोकसभा एवं विधानसभा का चुनाव लड़ीं, लेकिन हार गई। पार्टी के प्रति वफादारी एवं उनकी सक्रियता को देखते हुए ही उन्हें यह इनाम मिला है।