Bihar

बिहार: छोड़ दो मुझे, जिंदगी बर्बाद हो जाएगी… और मां-बाप ने जबरन हाथ-गर्दन पकड़कर करा दी 60 साल के शख्स से नाबालिग की शादी

बिहार के दरभंगा में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक नाबालिग लड़की की जबरन शादी कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि वायरल वीडियो कुशेश्वरस्थान बाजार के पास का है, जहां एक मदिर में नाबालिग लड़की से 60 साल के बुजुर्ग की जबरन शादी कराई जा रही है। इसी दौरान किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि हम इस वीडियो की सच्चाई की पुष्टि नहीं करते है।

कुशेश्वरस्थान के एक मंदिर में हुई शादी

बताया जाता है कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मधुबन गांव के एक दंपती ने 13 वर्ष की नाबालिग बेटी की शादी एक 60 वर्षीय बुजुर्ग से करा दी। यह शादी कुशेश्वरस्थान के एक मंदिर में हुई है। शादी के दौरान लड़की के बार-बार इनकार कर रही है, इसके बावजूद पुरोहित और नाबालिग के माता-पिता ने जबरदस्ती शादी करा दी। उधर, पंचायत के मुखिया अविनाश कुमार आजाद ने इस बेमेल विवाह की पुष्टि करते हुए कहा कि यह शादी गुपचुप तरीके से कराई गई है। इसकी भनक ग्रामीणों को नहीं लगने दी गई। हालांकि स्थानीय प्रशासन इसकी पुष्टि नहीं कर रहा है।

वायरल वीडियो में क्या कह रही लड़की

वायरल वीडियो के अनुसार, लड़की रोते हुए कह रही है कि वह जानती कि ऐसी शादी होगी तो वह बाजार नहीं आती। इस पर बगल में बैठी महिला उसे फटकराते हुए चुप रहने के लिए कह रही है। किसी द्वारा यह पूछे जाने पर कि दूल्हा पसंद है, वह कहती है खाक पसंद है… बूढ़ा है। जानकारी के अनुसार, दूल्हा समस्तीपुर जिले के रोसड़ा का रहने वाला है। जबकि लड़की का पिता दो बार अपने पंचायत से मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ चुका है।

Avinash Roy

Recent Posts

पूसा के हरपुर भुसकौल चौक पर बदमाशों ने की हवाई फायरिंग, 5 की संख्या में थे बदमाश

समस्तीपुर/पूसा : समस्तीपुर जिले के पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर भुसकौल चौक के निकट शुक्रवार…

12 घंटे ago

समस्तीपुर में शिक्षकों के लिए बड़ी राहत! बढ़े हुए HRA का रास्ता साफ, शिक्षा विभाग ने शुरू की कार्रवाई

समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर सीमा के आसपास स्थित विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के लिए…

13 घंटे ago

संदिग्ध मौत के आरोपी को बाजार में देख भड़के परिजन, बनाया बंधक; मृतक ने दोस्त की पत्नी से कर ली थी शादी

समस्तीपुर : दोस्त की पत्नी के साथ कथित तौर पर विवाह कर रहने वाले नगर…

14 घंटे ago

पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में आइसा के नेतृत्व में दलसिंहसराय में हुआ प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : पेपर लीक की लगातार हो रही घटनाओं और छात्र आंदोलन पर हुए कथित…

14 घंटे ago

नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों के कार्यक्रम की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा

समस्तीपुर : नई सरकार के गठन के 100 दिनों की उपलब्धियों पर शनिवार को आयोजित…

23 घंटे ago