Samastipur

कार्यपालक सहायकों के तबादला के विरोध में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ की जिला इकाई ने की बैठक

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिलाधिकारी के द्वारा Randomization द्वारा सभी कर्मियों के स्थानांतरण में कार्यपालक सहायकों के स्थानान्तरण के विरोध में बिहार राज्य कार्यपालक सहायक सेवा संघ, जिला इकाई समस्तीपुर के कार्यपालक सहायकों के द्वारा स्थानांतरण को लेकर बैठक की गयी। तबादला के विभिन्न खामियों एवं संविदागत अल्प मानदेय भोगी पद कार्यपालक सहायकों का पद स्थानान्तरणीय नहीं होते हुए भी स्थानांतरण किए जाने पर आपत्ति जतायी गयी।

कार्यपालक सहायकों ने अवैध रूप से किए गए स्थानान्तरण के विरोध में बैठक कर रणनीति बनाई। जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार द्वारा की। पुनः बैठक की करवाई महासंघ गोप गुट के जिला सचिव अजय कुमार के नेतृत्व में बैठक की कार्यवाही प्रारंभ की गई। जिसमें पंचायती राज विभाग, RTPS, आवास योजना, ICDS सहित सभी विभागों में कार्यरत कार्यपालक सहायक शामिल हुए।

तदुपरांत जिला सचिव रोहित कुमार द्वारा बताया गया कि एक सामुहिक पत्र जिलाधिकारी समस्तीपुर को देते हुए एक नियत समय तक इस कार्रवाई नहीं होने पर चरणबध्द आंदोलन की चेतावनी देने का प्रस्ताव सर्व सम्मति से लिया गया। बैठक में अतुल कुमार, रंजीत कुमार, सुधांशु कुमार, कंचन कुमारी, कामिनी कुमारी, जुली कुमारी, बबीता कुमारी, राहुल कुमार, सौरभ कुमार, मनीष कुमार, अजीत कुमार, राहुल कुमार कर्ण, दीपू कुमार, अभिषेक कुमार सहित कई लोग उपस्थित हुए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : टोटो सवार महिला से बाइक सवार बदमाशों ने छीने जेवरात, गिरकर महिला हुई जख्मी

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र के एनएच-122 बी पर बलुआही आईटीआई कॉलेज…

19 मिनट ago

रोसड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली से 540 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो धंधेबाज पर केस

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई…

2 घंटे ago

ब‍िहार: नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की निर्मम ह’त्या से सनसनी, रास्‍ते में गाड़ी रोककर वारदात को दिया अंजाम

बिहार में अपराधियों ने एक बार सम्राट चौधरी सरकार की पुलिस को खुलेआम चुनौती देते…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में नवविवाहिता की जिंदा जलकर मौ’त, 8 फरवरी को हुई थी शादी; मायके वालों ने दहेज के लिए ह’त्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…

11 घंटे ago

बिहार के गांव होंगे डिजिटल स्मार्ट, हर गली-सड़क को मिलेगा यूनिक कोड, QR स्कैन करते ही मिलेगी पूरी जानकारी

बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…

19 घंटे ago