Samastipur

मुखिया पति की दबंगई; बांध किनारे सरकारी जमीन पर घर बनाने के विवाद में महिला समेत एक ही परिवार के चार लोगों को बेरहमी से पीटा, वीडियो वायरल

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर :- समस्तीपुर जिले के मोहिउद्ददीननगर प्रखंड अंतर्गत करीमनगर पंचायत के मुखिया पति की दबंगई सामने आयी है। नदी के बांध किनारे सरकारी जमीन पर मकान बनाने के सवाल पर सोमवार को मुखिया पति ने अपने समर्थकों के साथ हमला बोल एक ही परिवार के चार लोगों को जख्मी कर दिया है।

जख्मी युवक अकबर अंसारी अपने शरीर पर डंडे के प्रहार को दिखाते हुए सदर अस्पताल में बताया कि पंचायत की मुखिया रेखा देवी का पति सुभाष द्वारा जब वह बांध के पास घर बना रहा था तो आकर रंगदारी की मांग की। जब उन्होंने कहा कि और भी लोग मकान बना रहे हैं उन्हें रोके तो उन्होंने कहा उन लोगों ने पैसा दिया है।

जब अकबर ने रंगदारी देने से मना किया तो मुखिया पति अपने 15-20 समर्थकों के साथ आकर इनके साथ मारपीट की। इस घटना में रॉड-डंडा आदि से प्रहार किया गया। जिसमें अकबर के अलावा मो. असलम, नूसरत खातून व इस घटना की वीडियो बना रही रविना खातून को मुखिया पति व उसके समर्थकों ने घर में घुसकर मारपीट की। घायल सभी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें मुखिया पति अपने समर्थकों के साथ अकबर समेत अन्य लोगों के साथ मारपीट करता हुआ दिख रहा है। वीडियों में 15-20 लोग लाठी-ठंडा हाथ में लेकर लोगों पर प्रहार करते हुए नजर आ रहे हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वारयरल हो रहा है।

वहीं इस मामले पर पटोरी के DSP रविशंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि मुखिया पति द्वारा मारपीट किए जाने की जानकारी मिली है। पीड़ित परिवार उपचार कराने के लिए सदर अस्पताल गए है। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापित करने के लिए महाराष्ट्र में जुटा जनसहयोग, 5.21 लाख रुपये की राशि प्रदान

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की…

1 घंटा ago

PM मोदी के जन्मोत्सव पर मणिपुर भगवती स्थान मंदिर परिसर में 1001 दीप जलाए गये, भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

समस्तीपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के अवसर पर बिहार सरकार के निर्देशानुसार चलाए…

3 घंटे ago

प्रशिक्षणार्थियों के लिए बेहतर माहौल और सुविधाओं पर जोर, समस्तीपुर डीएम ने परखा पूसा केंद्र का हाल

समस्तीपुर : प्रशिक्षणार्थियों को बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम…

3 घंटे ago

श्रीराम जानकी मेडिकल कॉलेज समस्तीपुर में कल 18 सितंबर से नामांकन शुरू, संविदा पर नियुक्त होंगे सहायक प्राध्यापक

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत नरघोघी स्थित श्रीराम जानकी चिकित्सा महाविद्यालय एवं…

12 घंटे ago

तीन साल से नगर निगम की दुकानों का फंसा है किराया, करीब 60 लाख का अटका है दुकानदारों पर राजस्व

समस्तीपुर : समस्तीपुर नगर निगम की दुकानों से मिलने वाला किराया पिछले करीब तीन वर्षों…

13 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में हो रहे सिर्फ 16 प्रकार के ऑपरेशन, दो ओटी में रोजाना औसतन 3-4 ऑपरेशन; सर्जनों की संख्या सिर्फ 4

समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य…

15 घंटे ago