समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत दुधपूरा स्थित मां वीणा पेट्रोल पंप में बीते 11 जून को हुए आठ लाख रुपए के चोरी मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने पंप के एक पूर्व मैनेजर, उसके पिता समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने चोरी के 7 लाख 51 हजार 500 रुपए और दो बोतल शराब भी बरामद किया है।
आरोपी की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपूरा गांव के प्रभात कुमार, अनिल कुमार तिवारी और कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के पहाड़पुर के सौरभ कुमार के रूप में हुई है। इस संबंध में एसपी विनय तिवारी का बताना है कि घटना के बाद सदर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। जिसके बाद टीम ने तकनीकी अनुसंधान और गुप्त सूचना के आधार पर जानकारी एकत्र किया कि घटना की रात प्रभात कुमार तीन-चार बार अपने घर से बाहर आना-जाना किया था। जिसके बाद टीम ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ किया। जिसके बाद उसने घटना में अपनी संलिप्ता स्वीकार किया है।
आरोपी प्रभात का बताना है कि पंप मालिक अभय कुमार तिवारी उसके दयाद लगते हैं। पूर्व में वह उस पंप पर काम करता था। बाद में उसकी संदिग्ध गतिविधि और दारूबाजी को देखते हुए उसे काम से हटा दिया गया था। पंप मालिक को क्षति पहुंचाने के उद्देश्य से उसने पंप के नोजल मैन गुड्डू कुमार कर्ण को विश्वास में लेकर पंप की चाबी लेकर पंप के शटर का केवल सेंटर लॉक किया था। जिसके बाद उसने योजना अनुसार शराब डिलीवरी ब्वॉय सौरभ कुमार को बुलाकर पंप के कैश मैनेजर अमरेश कुमार के साथ दारू पार्टी की और उल्टी का बहाना बनाकर चुपके से उसने सेंट्रल लॉक को खोल दिया।
पार्टी के बाद सभी अपने अपने घर चले गए। बाद में प्रभात वापस पंप लौटा और शटर उठाकर पंप के अलमीरा और काउंटर के दराज में रखे 8 लाख 7 हजार 733 रुपए निकाल अपने घर में छिपा दिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए रुपए एवं शराब बरामद किया है। वहीं, छापेमारी में पुलिस ने प्रभात के पिता अनिल कुमार तिवारी के कमरे से दो बोतल विदेशी शराब बरामद किया। पूछताछ में अनिल कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि दोनों पिता-पुत्र शराब का कारोबार करता हैं। जिसके बाद पुलिस ने अनिल कुमार तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने शराब डिलीवरी ब्वॉय सौरभ कुमार को भी गिरफ्तार किया है।
समस्तीपुर/चकमेहसी : समस्तीपुर जिले के चकमहेसी थाना क्षेत्र के हजपुरवा गांव में शनिवार को एक…
समस्तीपुर : शहर के प्रसिद्ध थानेश्वर स्थान मंदिर में श्रावणी मास की पहली सोमवारी को…
बिहार के गांव अब डिजिटल बदलाव की नई राह पर बढ़ने वाले हैं. पंचायती राज…
बिहार के प्राथमिक विद्यालयों के मानक से अधिक पदस्थापित शिक्षकों को बाल बाटिका और आंगनबाड़ी…
समस्तीपुर : विश्व लंग कैंसर दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने फेफड़ों के कैंसर…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और आधारभूत संरचना के आधुनिकीकरण…