समस्तीपुर : स्वास्थ्य विभाग ने सदर अस्पतालों में 75 प्रकार के ऑपरेशन की सुविधा अनिवार्य की है। ऐसे में सदर अस्पताल में सर्जन, ऑपरेशन थियेटर और जरूरी संसाधनों की उपलब्धता महत्वपूर्ण हो गई है। समस्तीपुर सदर अस्पताल में वर्तमान में चार सर्जन सर्जरी सेवाएं दे रहे हैं। यहां एमसीएच भवन के दूसरे तल पर दो ऑपरेशन थियेटर (ओटी) क्रियाशील हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रतिदिन औसतन तीन से चार ऑपरेशन किए जा रहे हैं। कभी-कभी इनकी संख्या पांच से छह तक पहुंच जाती है। हालांकि कभी-कभी एक भी ऑपरेशन नहीं होता है।
अस्पताल में तैनात सर्जनों में डॉ. आनंद प्रकाश, डॉ. राजेश कुमार रंजन, डॉ. मनीष साह और डॉ. शुभम राज शामिल हैं। सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. गिरीश कुमार ने बताया कि इन्हीं सर्जनों के माध्यम से अस्पताल में ऑपरेशन की सेवाएं संचालित की जा रही हैं। विगत महीने 16 प्रकार के ऑपरेशन हुए है। आने वाले समय में सर्जनों की संख्या और बढ़ सकती है। जिसके बाद ऑपरेशन की संख्या भी बढ़ेगी।
सदर अस्पताल के दोनों ऑपरेशन थियेटर फिलहाल एमसीएच भवन के दूसरे तल पर संचालित हो रहे हैं। डीएस के अनुसार, मॉडल अस्पताल भवन का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद दोनों ओटी को वहां शिफ्ट किया जाएगा। इसके अलावा मॉडल अस्पताल भवन में करीब आधा दर्जन अन्य विभागों के लिए भी ऑपरेशन थियेटर बनाए जाने की योजना है। ऑपरेशन के लिए जरूरी उपकरणों के संबंध में डीएस ने बताया कि कई उपकरण उपलब्ध हैं, जबकि कुछ अन्य उपकरणों की मांग स्वास्थ्य विभाग से की गई है। इस संबंध में सिविल सर्जन की ओर से विभाग को पत्राचार किया गया है। उनका कहना है कि आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता बढ़ने से ऑपरेशन सेवाओं को और बेहतर तरीके से संचालित करने में मदद मिलेगी।
सदर अस्पताल में प्रतिदिन करीब एक हजार मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। वर्तमान में रोजाना औसतन तीन से चार ऑपरेशन हो रहे हैं। अस्पताल में सीजेरियन, बंध्याकरण, हाइड्रोसील, एपेंडिक्स, हर्निया समेत अन्य ऑपरेशन किए जा रहे हैं। आने वाले समय में अन्य सर्जन की पोस्टिंग की जाएगी। सर्जनों की संख्या बढ़ने पर ऑपरेशनों का औशत बढ़ेगा। विगत महीने सदर अस्पताल में 16 प्रकार के ऑपरेशन हुए थे।
सदर अस्पताल में चार सर्जन के माध्यम से ऑपरेशन सेवाएं संचालित की जा रही हैं। दोनों ओटी में प्रतिदिन औसतन तीन से चार ऑपरेशन होते हैं। मॉडल अस्पताल भवन का निर्माण पूरा होने के बाद ओटी को वहां शिफ्ट किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए कुछ उपकरण उपलब्ध हैं, जबकि अन्य उपकरणों की मांग स्वास्थ्य विभाग से की गई है।
– डॉ. गिरीश कुमार, डीएस, सदर अस्पताल समस्तीपुर
सर्जन: 4 क्रियाशील ओटी: 2 रोजाना ऑपरेशन: औसतन 3-4 कभी-कभी: 5-6 ऑपरेशन प्रमुख ऑपरेशन: सीजेरियन, बंध्याकरण, हाइड्रोसील, एपेंडिक्स और हर्निया ओटी का वर्तमान स्थान: एमसीएच भवन का दूसरा तल
समस्तीपुर : पुलिस लाइन में निर्माणाधीन 200 बेड के महिला सिपाही बैरक के निर्माण कार्य…
समस्तीपुर : वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी गांव स्थित महेंद्र चौक…
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : ऐतिहासिक विद्यापतिधाम उगना महादेव मंदिर परिसर अब हाईमास्क लाइट की रोशनी से जगमगा…
समस्तीपुर : शहर की साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लेने के…
बिहार के पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी विनय कुमार के 21 दिनों की छुट्टी पर जाने…