समस्तीपुर/विभूतिपुर :- समस्तीपुर जिले में हथियार के साथ रिल्स बनाकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना शौक बन गया है। इस तरह के वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं। हालांकि पुलिस हर वायरल वीडियो में कारवाई कर रही है लेकिन हर दो दिनों पर हथियार के साथ सोशल मीडिया पर अलग-अलग थाना क्षेत्र से वीडियो वायरल हो रहा है।
नया मामला विभूतिपुर थाना क्षेत्र से आया है। जहां एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर स्टेज पर नर्तकी के साथ भोजपुरी गानों पर थिरकते हुए फायरिंग कर रहा है। फायरिंग कर रहा युवक विभूतिपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या-18 निवासी सेवक पासवान का पुत्र धर्मेंद्र पासवान बताया जा रहा है। अगर गलती से भी गोली किसी को लग जाती तो बड़ी घटना घटित हो सकती थी।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस वायरल वीडियो के मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी ने समस्तीपुर टाउन मीडिया को बताया कि विभूतिपुर पुलिस को वीडियो की जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे मामलों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…
समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को रात में…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…
समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…