Samastipur

समस्तीपुर नगर निगम के आयुक्त ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई एजेंसियों को लगाई फटकार, कहा- कोताही नहीं होगी बर्दाश्त

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर निगम के नगर आयुक्त ने शहर की साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर सफाई एजेंसियों को कड़ी फटकार लगाई है। उन्होंने साफ-साफ लहजों में कहा है कि शहर की साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बता दें कि मानसून के दौरान नगर निगम क्षेत्र में जल जमाव एक बड़ी समस्या है। इसको देखते हुए नगर निगम प्रशासन इस वर्ष नालियों की सफाई को लेकर विशेष अभियान के तहत युद्ध स्तर पर नालियों के उड़ाही और साफ-सफाई करायी जा रही है।

इस विशेष सफाई अभियान के दौरान नालियों में महीनों से जमा हुए मिट्टी व कचरे को निकालने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। वहीं, बताया गया है कि अब तक नगर निगम क्षेत्र के कुल 140 नालियों की उड़ाही की जा चुकी है। नगर निगम प्रशासन का दावा है कि शहर के विभिन्न नालों की साफ-सफाई का काम अंतिम चरण में है और बचे हुए नालों की सफाई का काम तेजी से समाप्त कराया जा रहा है। ताकि शहर वासियों को जलजमाव का दंश न झेलना पड़े।

इस बाबत नगर आयुक्त विभूति रंजन चौधरी ने बताया कि बारिश में शहरवासियों को होने वाली समस्याओं के निजात के लिए शहर के विभिन्न बड़े नालों से जमे गाद को निकाला जा रहा है। ताकि विभिन्न वार्डों में जलजमाव न हो और बारिश के पानी की निकासी सुगमता के साथ हो सके, इसके लिए पिछले कई दिनों से सफाई का काम किया जा रहा है। सफाई कार्य को मजदूरों के अलावा जेसीबी, ट्रैक्टर एवं अन्य वाहनों के माध्यम से पूर्ण करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को देखते हुए रात्रि कालीन साफ-सफाई और नाला उड़ाही का कार्य कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शहर के बहादुरपुर, बंगाली टोला, स्टेशन रोड, मारवाड़ी बाजार, गोला रोड, आर्य समाज रोड, काशीपुर एवं ताजपुर रोड सहित शहर के विभिन्न वार्डों में दो से तीन पालियों में साफ-सफाई व कचरे का उठाव कराया जा रहा है। वहीं, उन्होंने कहा कि शहर के सभी प्रमुख नालों की उड़ाही करायी गई है, शेष बचे नालों की साफ-सफाई व उड़ाही जल्द ही पूर्ण कर लिया जाएगा।

Avinash Roy

Recent Posts

ह’त्याकांडों को सुलझाने में खाकी फेल; न कातिल का सुराग, न हत्या की वजह… पुलिस के लिए पहेली बने कई ब्लाइंड म’र्डर केस

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में हुए कई ब्लाइंड हत्याकांड मामलों में पुलिस अब तक किसी…

7 मिनट ago

समस्तीपुर शहर के कई होटलों में चल रहा देह व्यापार का घिनौना धंधा, मसाज व स्पा सेंटर में भी अनैतिक कार्य की सूचना

समस्तीपुर : शहर के कुछ होटल, लॉज और कथित रूप से कुछ स्पा-मसाज सेंटरों में…

9 घंटे ago

समस्तीपुर में बैंक से 49 हजार रुपये निकालकर बाहर निकले ग्राहक का झोला काटकर उच्चकों ने उड़ाए सभी रुपये

फाइल फोटो  समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के एसबीआई मुख्य शाखा से 49 हजार रुपये…

9 घंटे ago

जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला में पेयजल व स्वच्छता व्यवस्था की समीक्षा, आंकड़ों के आधार पर कार्ययोजना बनाने पर जोर

समस्तीपुर : जिले में पेयजल, स्वच्छता एवं स्वच्छता व्यवहार (WASH) से जुड़ी सेवाओं को अधिक…

10 घंटे ago

जूट हस्तशिल्प से महिलाओं को मिलेगा रोजगार, 90 दीदियां लेंगी प्रशिक्षण; जूट से बैग, टोकरियां, मैट व सजावटी सामान बनाने का दिया जाएगा प्रशिक्षण

समस्तीपुर : स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने की पहल शुरू…

11 घंटे ago