Samastipur

समस्तीपुर में घर से बुलाकर बदमाशों ने एक युवक को मारी गोली, जख्मी हालत में चल रहा इलाज

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मोरवा ब्लॉक के समीप रविवार की शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया। युवक की पहचान मोरवा प्रखंड निवासी जयचंद सिंह के पुत्र कुमार संभव (28) के रूप में हुई। बताया गया है कि बदमाशों ने युवक को घर से बुलाकर ले गए। प्रखंड कार्यालय के समीप अचानक से पीछे से गोली मारकर जख्मी कर दिया। घटना के बाद में परिजनों ने उसे इलाज को लेकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है।

घटना के संबंध में जख्मी की मां ने बताया कि गांव के गुणानंद झा के पुत्र हरि कुमार ने अपने एक अन्य मित्र के साथ उसे घर से बुलाकर ले गया। इसके कुछ देर बाद में उसे गोली मार दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी युवक के साथ उनका किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।

परिजनों ने उसे इलाज को लेकर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल भेज दिया। इधर मामले में ताजपुर थानाध्यक्ष ब्रज किशोर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। युवक का इलाज जारी है। बयान या आवेदन मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

6 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

18 घंटे ago

दुर्गापूजा और रावण दहन को लेकर समस्तीपुर जिला प्रशासन अलर्ट, DM और SP ने की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

समस्तीपुर : दुर्गापूजा, विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और रावण दहन को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में…

20 घंटे ago

समस्तीपुर में दु’ष्कर्म के दोषी को 10 साल सश्रम कारावास की सजा, कोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया

समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…

1 दिन ago

रावण दहन को लेकर SDO ने की बैठक, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने का दिया निर्देश

समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…

1 दिन ago