Samastipur

ताजपुर में मछली उतार रहे मजदूर को तेज रफ्तार ट्रक ठोकर मारकर फरार, मौत

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/ताजपुर :- समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में ट्रक की ठोकर से सोमवार सुबह एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर बघौनी गांव के मनोज दास (42 वर्ष) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

घटना के संबंध में बताया गया है कि सोमवार सुबह लगभग 5:30 बजे मनोज मछली आरत में गाड़ी पर से मछली उतार रहा था। इसी दौरान सड़क पार करने के दौरान ट्रक ने ठोकर मार दी। लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक ट्रक चालक ट्रक लेकर वहां से फरार हो गया। बाद में हल्ला होने पर आसपास के लोग जुटे तो उसे ताजपुर रेफर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना के बाद ताजपुर रेफरल अस्पताल परिसर में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर ताजपुर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। सूचना के बाद परिवार सदस्यों के बीच कोहराम मचा हुआ है। थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। ताकि यह जानकारी मिल सके कि किस वाहन से मनोज को ठोकर लगी है।

Avinash Roy

Recent Posts

एसिड कांड की जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराने व अवैध बस स्टैंड हटाने की मांग को लेकर प्रतिरोध मार्च

समस्तीपुर/पूसा : एसिड कांड की स्वतंत्र एजेंसी से जांच और अवैध बस स्टैंड हटाने की…

11 घंटे ago

स्वतंत्रता सेनानी समेत चार ट्रेनों के परिचालन में बदलाव, क्लिक कर पढ़े पूरी खबर…

समस्तीपुर : प्रयागराज मंडल के कानपुर-टुंडला रेलखंड पर चौथी लाइन कनेक्टिविटी के लिए पनकी धाम…

11 घंटे ago

समस्तीपुर : वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस टीम पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त, महिला जवान घायल, तीन हिरासत में

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंधिया घाट बाजार में वारंटी की…

12 घंटे ago

पूसा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह: वैज्ञानिक ढंग से धान की खेती कर कम लागत में पाएं अधिक उत्पादन

समस्तीपुर : धान की खेती मुख्य रूप से मानसून की खेती है। देश के कई…

12 घंटे ago