Samastipur

मोहनपुर में बालू माफियाओं ने पुलिस की मुखबिरी के शक पर JDU नेता पर किया हमला, निजी क्लीनिक के ICU में चल रहा इलाज 

व्हाट्सएप पर हमसे जुड़े 

समस्तीपुर/मोहनपुर :- समस्तीपुर जिले के मोहनपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में रविवार की रात बालू माफियाओं ने पुलिस की मुखबिरी के शक पर JDU नेता मनोज सिंह पर जानलेना हमला किया। रॉड से मारकर उनके दोनों पैर को तोड़ डाला गया। हल्ला होने पर जुटे ग्रामीणों के सहयोग से उन्हें मोहिउद्दीननगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है।

घटना के संबंध में बताया गया है कि जदूय नेता रात गांव में डाक बाबू के यहां आयोजित सत्यनारायण भगवान के पूजा का प्रसाद खाने के बाद देर रात करीब 11 बजे बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान प्राइमरी स्कूल के पास पूर्व से घात लगाए बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और रॉड से हमला कर दिया। आरोप लगाया कि तुम पुलिस के लिए काम करते हो, जिससे कामकाज प्रभावित हो रहा है। हाल के दिनों में पुलिस ने इलाके में छापेमारी भी की।

मारपीट के दौरान जदयू नेता के चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोगों की भीड़ जुटी, जिसके बाद बदमाश वहां से फरार हो गए। बाद में लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए जदयू नेता को एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। घटना को लेकर गांव में तनाव का वातावरण कायम है।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

9 मिनट ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

7 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

14 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

14 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

15 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

15 घंटे ago