Bihar

सुशासन राज में बेखौफ अपराधी: थानाध्यक्ष ने रुकने को कहा..बदमाशों ने गोली मार दी, ICU में एडमिट

बिहार में एक बार फिर से बेखौफ अपराधी कहर बरपा रहे हैं. ताजा मामला मामला बिहार के पूर्णियां जिले का है, जहा बेखौफ अपराधियों ने मधुबनी टीओपी के थानाध्यक्ष मनीष कुमार को गोली मार दी. गोली मनीष कुमार के पंजरे में लगी है. फिलहाल वह गंभीर हालत में (मैक्स 7) Max7 अस्पताल में भर्ती हैं. डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है और उन्हें खतरे से बाहर बताया है.

बता दें, थानाध्यक्ष मनीष कुमार इस समय मैक्स 7 अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनका उपचार कर रही है. वहीं घटना की सूचना मिलते ही आईजी सुरेश कुमार चौधरी, एसपी आमिर जावेद समेत सदर एसडीपीओ और कई थानाध्यक्ष अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना. फिलहाल पुलिस ने 2 लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.

एसपी आमिर जावेद ने बताया कि मधुबनी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी घटना को अंजाम देने की फिराक में है. वह सिविल ड्रेस में अपने सहयोगी के साथ फोर्ड कंपनी चौक के पास पहुंच गए, जहां बाइक सवार चार अपराधी पहले से मौजूद थे. इसी दौरान एक अपराधी ने मनीष कुमार पर गोली चला दी, जिसमें 1 गोली उनके पंजरे में लग गई और वह वहीं गिर गए.

थानाध्यक्ष के साथ घटना के समय उनके सहयोगी भी सिविल ड्रेस में मौजूद थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हर तरफ बॉर्डर को सील कर दिया गया है .अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. घटना देर रात 11:00 की है. बताया जाता है कि अपराधी चार की संख्या में था . वे दो बाइक पर सवार थे.

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : उत्पाद विभाग की टीम पर हमला मामले में 8 नामजद समेत 50-60 अज्ञात पर FIR दर्ज 

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र अंतर्गत बनबीरा पंचायत में रविवार को कार्रवाई…

3 घंटे ago

अमित शाह के UCC ऐलान पर बिहार NDA में खींचतान; LJP-RV का सपोर्ट, JDU विरोध में

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के यूसीसी वाले बयान पर बिहार में सियासी फसाद मच…

10 घंटे ago

बाढ़ से थमा डूबे पंचायतों के परिसीमन का काम, समस्तीपुर जिले भर में 94.18 फीसदी ईबी डायरेक्शन इंट्री की प्रक्रिया पूरी

समस्तीपुर : गंगा नदी के जलस्तर में उफान और निचले इलाकों में जलजमाव के कारण…

16 घंटे ago

अपराधिक वारदात को अंजाम देने जा रहे पांच बदमाश हथियार समेत गिरफ्तार

समस्तीपुर/ताजपुर : ताजपुर थाने की पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र…

17 घंटे ago

समस्तीपुर : ऑनर किलिंग मामले में दो वर्षों से फरार चल रहे आरोपी के घर पुलिस ने की कुर्की-जब्ती

समस्तीपुर/वारिसनगर : समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही नयाटोला गांव में ऑनर किलिंग…

17 घंटे ago

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

समस्तीपुर होकर गुजरने वाली दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक…

18 घंटे ago