समस्तीपुर/सिंघिया :- समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीपुर गांव निवासी गिरधारी यादव के पुत्र दिलखुश यादव का हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले दिनों वायरल हुआ था। वायरल हो रहा वीडियो एसपी विनय को किसी ने भेजी तो उनके निर्देश पर सिंघिया थानाध्यक्ष कृष्ण कांत मंडल ने थाना क्षेत्र के केल्हुआघाट चौक से छापेमारी कर तस्वीर में दिखने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि हथियार लहराते विडियो उसका ही है। रविवार की दोपहर पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में उसे जेल भेजा गया है। इस मामले को लेकर एसपी विनय तिवारी ने समस्तीपुर टाउन मीडिया के माध्यम से बताया है कि हथियार के साथ वीडियो वायरल होने पर इसकी जानकारी उन्हें अविलंब वाटसएप के माध्यम से दें, उसपर कारवाई की जाएगी।
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख वार्ड-31 स्थित पासवान टोला में दो दिनों पूर्व…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने पुलिस ने शनिवार को एक किशोर को चोरी के आरोप पकड़ा…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रायपुर गांव निवासी हरेराम सहनी के…
समस्तीपुर : जीविका के स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ऋण की किस्त की राशि में…
समस्तीपुर : विमेंस कॉलेज समस्तीपुर की मेजबानी में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के तत्वावधान…
समस्तीपुर : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की समस्तीपुर मुख्य शाखा के 51वें स्थापना वर्ष के…